एक्सप्लोरर

IPL 2022: 'मैं कप्तानी में हार्दिक पांड्या को 100/100 दूंगा'- पूर्व भारतीय दिग्गज का बयान

Mohammad Kaif ने कहा है कि गुजरात टाइटंस (GT) की सफलता में कप्तान हार्दिक पांड्या का काफी अहम योगदान है. उन्होंने कप्तान के तौर पर हार्दिक को सौ फीसदी नंबर दिए.

Mohammad Kaif On Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस (GT) का लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन रहा. गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने 10 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 20 प्वॉइंट्स के साथ गुजरात टाइटंस (GT) प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही. गुजरात टाइटंस (GT) के इस प्रदर्शन से पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ काफी प्रभावित हैं. कैफ ने गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा कि कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या को मैं 100 में से 100 नंबर दूंगा. पिछले सीजन तक हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे. लेकिन आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने पांड्या को रिलीज कर दिया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) ने ड्रॉफ्ट पिक के तौर पर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम के साथ जोड़ा.

'गुजरात टाइटंस की सफलता में हार्दिक पांड्या का अहम योगदान'

दरअसल, गुजरात टाइटंस (GT) ने जब हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था उस वक्त पांड्या के कप्तानी पर काफी सवाल उठे थे. लेकिन इस सीजन हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी से आलोचकों को करारा जवाब दिया है. लीग स्टेज में 10 मैच जीतकर गुजरात टाइटंस (GT) 20 प्वॉइंट्स के साथ टेबल टॉपर रही. आज शाम गुजरात टाइटंस (GT) पहले क्वॉलीफायर में संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) के सामने होगी. यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा. मोहम्मद कैफ ने कहा कि गुजरात टाइटंस (GT) की सफलता में कप्तान हार्दिक पांड्या का काफी अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि कप्तान के तौर पर हार्दिक को सौ फीसदी नंबर दूंगा. वह मिड ऑफ पर फील्डिंग करने के दौरान लगातार अपने बॉलर से बात करते रहते हैं. जब बॉलर प्रेशर में होते हैं तो कप्तान पांड्या बॉलर से बात करते हैं. कप्तान और गेदबाजों में शानदार तालमेल है.

हार्दिक पांड्या ने बैटिंग में भी दिखाया दम

दरअसल, इस सीजन हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी के अलावा बैटिंग से भी खासा प्रभावित किया है. पांड्या इस सीजन अब तक 13 मैचौं में 413 रन बना चुके हैं. इस दौरान पांड्या की ऐवरेज 41.30, जबकि स्ट्राइक रेट 131.52 की रही है. मोहम्मद कैफ ने कहा कि मेगा ऑक्शन के बाद गुजरात टाइटंस (GT) पेपर पर मजबूत टीम नहीं लग रही थी. लेकिन इस फ्रैंचाइजी के मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के साथ शानदार काम किया. गौरतलब है कि आशीष नेहरा गुजरात टाइटंस (GT) के कोच हैं. जबकि गैरी क्रिस्टन बैटिंग कोच और इंग्लैंड के पूर्व बैट्समैन बिक्रम सोलंकी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट हैं.

ये भी पढ़ें-

IPL 2022: इंग्लैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर ने बताया, कौन सी दो टीमें फाइनल खेलेंगी

IPL 2022: हार-जीत में कितना रहा है टॉस का योगदान? क्या कह रहे आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget