एक्सप्लोरर

मिचेल मार्श ने रच दिया इतिहास, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन और अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बने

Mitchell Marsh: RCB के खिलाफ मिचेल मार्श ने 37 गेंद में 67 रनों की धुआंधार पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया. मार्श ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए.

LSG vs RCB, Mitchell Marsh: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में LSG के ओपनर मिचेल मार्श ने इतिहास रच दिया है. मार्श ने RCB के खिलाफ मैच में सिर्फ 37 गेंद में 67 रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. 

सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर मार्श के नाम

बेंगलुरु के खिलाफ मिचेल मार्श ने 67 रनों की पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े. इस सीजन यह उनका सातवां 50 प्लस स्कोर रहा. मार्श अब आईपीएल के एक सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

सबसे ज्यादा रन अब मार्श के नाम

आईपीएल 2025 के 13 मैचों में मिचेल मार्श के बल्ले से 627 रन निकले. इस दौरान मार्श का औसत 48.23 और स्ट्राइक रेट 163.71 का रहा. मार्श अब आईपीएल के एक सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था. राहुल ने आईपीएल 2022 में लखनऊ के लिए 616 रन बनाए थे.

एक सीज़न में लखनऊ के लिए सबसे ज़्यादा रन
627 - मिशेल मार्श (2025)
616 - केएल राहुल (2022)
520 - केएल राहुल (2024)
511* - निकोलस पूरन (2025)
508 - क्विंटन डी कॉक (2022)

लखनऊ के लिए एक सीजन में सबसे ज़्यादा 50 से ज़्यादा स्कोर
7 - मिशेल मार्श (2025)*
6 - केएल राहुल (2022)
5 - एडेन मार्करम (2025)
5* - निकोलस पूरन (2025

ऋषभ पंत ने जड़ा शतक

आईपीएल 2025 में लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे ऋषभ पंत ने आखिरी मैच में शतक जड़ दिया. ऋषभ पंत ने बेंगलुरु के खिलाफ 61 गेंद में 118 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके बल्ले से 11 चौके और 8 छक्के निकले. बता दें कि लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. पर पंत के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे. इस वजह से उनकी काफी आलोचना हो रही थी. अब पंत ने सबको बल्ले से जवाब दे दिया है.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget