एक्सप्लोरर

MI या RCB, आज IPL 2025 में किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा आपको जवाब

Who will win MI vs RCB 2025: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला आज वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा.

MI vs RCB Win Prediction 2025: आईपीएल में आज (7 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें अपना पिछला मैच हारी है, लेकिन अंक तालिका में आरसीबी की स्थिति अच्छी है. 5 बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बात ये हैं कि उनके मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिट हो चुके हैं, देखना होगा कि वह खेलते हैं या नहीं. चलिए आपको बताते हैं कि आज होने वाले मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. किस टीम के जीतने की संभावना अधिक है और किसकी कम.

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का सफर

मुंबई इंडियंस ने पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों गंवाया. दूसरे मैच में उसे गुजरात टाइटंस के हाथों हार झेलनी पड़ी. दोनों मुकाबले उसने अवे ग्राउंड पर खेले थे, तीसरे मैच में हार्दिक पांड्या एंड टीम ने केकेआर को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. ये मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. अपने आखिरी मैच में मुंबई लखनऊ से हारी है. 4 में से 1 मैच मुंबई ने वानखेड़े में ही जीता है. 

  • MI के लिए IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन: सूर्यकुमार यादव (4 मैचों में 171 रन)
  • MI के लिए IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट्स: हार्दिक पांड्या (3 मैचों में 8 विकेट)
  • IPL 2025 में MI का सबसे बड़ा स्कोर- 191/5 बनाम लखनऊ 

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर

रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहला मैच केकेआर के खिलाफ 7 विकेट से जीता. इसके बाद टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 50 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. अपने आखिरी मैच में आरसीबी को गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से हराया है. आरसीबी के बल्लेबाजों में ज्यादा प्रभावी अभी तक कोई नहीं रहा है. सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज फिल साल्ट हैं, जिन्होंने 3 पारियों में 102 रन बनाए हैं. 

  • RCB के लिए IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन- फिल साल्ट (3 मैचों में 102 रन)
  • RCB के लिए IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट- जोश हेजलवुड (3 मैचों में 6 विकेट्स)

एमआई बनाम आरसीबी हेड टू हेड

  • कुल मैच: 33
  • RCB ने जीते- 14
  • MI ने जीते- 19

MI vs RCB में आज का मैच कौन जीतेगा?

बेशक आरसीबी मुंबई इंडियंस के मुकाबले अंक तालिका में काफी ऊपर है लेकिन आज का पलड़ा मुंबई इंडियंस का भारी है. बुमराह अगर वापसी करें तो आरसीबी की जीत संभावना और भी घट जाएगी. हार्दिक पांड्या भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, यहां पिछले मैच में डेब्यू करते हुए अश्वनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए थे. वानखेड़े बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है लेकिन आरसीबी का कोई बल्लेबाज अभी बड़ा इम्पैक्ट नहीं छोड़ पाया है. 

  • मुंबई इंडियंस की जीत संभावना- 75 प्रतिशत
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत संभावना: 25 प्रतिशत

MI vs RCB की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई: रोहित शर्मा, विल जैक्स, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, तिलक वर्मा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, जसप्रीत बुमराह (इम्पैक्ट प्लेयर).

बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टीम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा. देवदत्त पाडिक्कल (इम्पैक्ट प्लेयर).

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget