एक्सप्लोरर

'मयंक यादव इंटरनेशनल क्रिकेट...', स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया बड़ा दावा; जानिए क्या कुछ कहा

Stuart Broad: आईपीएल 2024 में अपनी स्पीड और घातक लाइन लेंथ से बड़े बड़े बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने वाले मयंक यादव पर इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने बड़ा बयान दिया है.

Stuart Broad on Manyak Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की सबसे बड़ी खोज मयंक यादव लगातार चर्चा में बने हुए हैं. 157 की स्पीड से गेंद फेंककर मयंक यादव ने विश्व क्रिकेट में सनसनी फैला दी है. बड़े बड़े दिग्गज उनकी तारीफ कर रहे हैं. इस बीच इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट लेने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने मयंक यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइये जानें उन्होंने क्या कुछ कहा. 

स्टुअर्ट ब्रॉड का मानना है कि भारत की नई तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव को सीधे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतारा जा सकता है, ताकि करियर में चोटों का सामना करने के लिए उनका शरीर सख्त हो सके. पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से विदा ले चुके ब्रॉड का मानना है कि कम उम्र में ही शुरूआत करके मयंक यादव शीर्ष स्तर पर बहुत कुछ सीख सकते हैं, लेकिन उन्हें उतार चढ़ाव के लिए तैयार रहना होगा. 

स्टार स्पोटर्स की कमेंट्री टीम में शामिल स्टुअर्ट ब्रॉड ने चैनल के स्टूडियो में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, "मुझे नहीं लगता कि उसे घरेलू क्रिकेट से होकर गुजरने की जरूरत है. शीर्ष स्तर पर खेलकर उसका शरीर खुद ब खुद सख्त हो जाएगा. उसका रनअप अच्छा है और उसे लाइन और लेंथ की भी अच्छी समझ है. किसी युवा गेंदबाज के लिए सबसे शीर्ष स्तर पर खेलना अच्छा सबक होता है. मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम उम्र में शुरूआत करके ही बहुत कुछ सीखा. वह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ सीख रहा है."

इंग्लैंड के लिए 604 टेस्ट विकेट ले चुके ब्रॉड ने कहा कि 21 साल के मयंक यादव को शीर्ष स्तर पर उतारने से उसे फायदा ही होगा, क्योंकि भारत को एक खास गेंदबाज मिल गया है. उन्होंने कहा, "मैं तो उसे भारतीय टीम में देखना चाहूंगा. जरूरी नहीं कि वह खेले लेकिन ड्रेसिंग रूम में बहुत कुछ सीख सकता है. भारत को एक खास खिलाड़ी मिल गया है, जिसे ढंग से मैनेज करने की जरूरत है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget