एक्सप्लोरर

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को सौंपी अहम जिम्मेदारी, बनाया टीम का उपकप्तान

Nicholas Pooran IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को अहम जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

Nicholas Pooran IPL 2024: आईपीएल 2024 का 22 मार्च से आगाज हो रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है. इस सिलसिले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक अहम घोषणा की है. लखनऊ ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर निकोलस पूरन को उपकप्तान बनाया है. लखनऊ ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी शेयर की है.

लखनऊ ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें केएल राहुल के साथ निकोलस पूरन नजर आ रहे हैं. टीम ने कैप्शन में बताया कि पूरन को उपकप्तान बनाया गया है. निकोलस पूरन लखनऊ के साथ 2023 से हैं. इससे पहले वे पंजाब किंग्स, सराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम में रह चुके हैं. लखनऊ ने पूरन को 16 करोड़ रुपए में खरीदा था. इसके बाद उन्हें 2024 में रीटेन किया गया. पूरन 2022 में हैदराबाद के साथ थे. हैदराबाद ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था.

निकोलस पूरन अनुभवी खिलाड़ी हैं. वे आईपीएल में अभी तक 62 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 1270 रन बनाए हैं. पूरन ने टूर्नामेंट में 6 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन रहा है. वे बॉलिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं. पूरना ने आईपीएल में 6 विकेट भी लिए हैं. अगर उनके इंटरनेशनल करियर को देखें तो वह भी प्रभावी रहा है. पूरन ने 80 टी20 मैचों में 1848 रन बनाए हैं. इस दौरान 11 अर्धशतक लगाए हैं. वे 61 वनडे मैचों में 1983 रन बना चुके हैं.

बता दें कि आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से है. यह मुकाबला 24 मार्च को जयपुर में खेला जाएगा. इसके बाद उसका अगला मैच पंजाब किंग्स से होगा. लखनऊ और पंजाब के बीच 30 मार्च को मैच खेला जाएगा. लखनऊ और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 2 अप्रैल को मुकाबला होगा.

यह भी पढ़ें : IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच 9 जून को खेला जाएगा मैच, क्रिस गेल ने बताया क्यों खास होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget