एक्सप्लोरर

IPL 2025: कोच के कहने पर दी कुर्बानी...CSK के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद छलका केएल राहुल का दर्द

KL Rahul Post Match: विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने सीएसके के खिलाफ ओपन किया और 77 रनों की शानदार पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. बल्लेबाजी क्रम बदलने पर राहुल की प्रतिक्रिया भी आई.

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 77 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. फाफ डु प्लेसिस के नहीं होने से केएल राहुल को ओपन करने का मौका मिला और उन्होंने इसको खूब भुनाया. मैच के बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी क्रम को बदलने पर प्रतिक्रिया दी. आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी केएल राहुल का बल्लेबाजी क्रम बदलता रहा है.

अक्षर पटेल ने टॉस के दौरान बताया था कि फाफ डु प्लेसिस फिट नहीं हैं. वह पारी की शुरुआत कर रहे थे. उनकी गैरमौजूदगी में जेक फ्रेजर-मैक्गर्क के साथ केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की. जेक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए लेकिन केएल राहुल अंतिम ओवर तक टिके रहे. राहुल ने 51 गेंदों में खेली 77 रनों की पारी में 3 छक्के और 6 चौके जड़े. 

बल्लेबाजी क्रम बदलने पर केएल राहुल

राहुल ने कहा, "यह बस ऐसा ही है, जिसकी मुझे आदत हो गई है. मैं व्यक्तिगत रूप से IPL 2025 शुरू होने से पहले शीर्ष क्रम पर खेलने के लिए तैयारी कर रहा था. मैंने कोच से बात की, और उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मैं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करूं. CSK के खिलाफ क्योंकि हमारे ओपनर नहीं खेल पाए तो मुझे पारी की शुरुआत करने का मौका मिला. मैं खुश था. यह अधिक मानसिक है, और अंदर आने का पैटर्न और प्रक्रिया. बस एक विशेष चरण में चलने की आदत डालना और मुझे एक ही चीज़ करने की आदत डालना पसंद है. क्योंकि मैं बल्लेबाजी क्रम में ऊपर और नीचे आता जाता रहता हूं इसलिए मुझे इसकी आदत डालने में कुछ ही मिनट लगते हैं. यह कुछ ऐसा है जिस पर मैं काम कर रहा हूं. उन दो या तीन गेंदों को नहीं खेलना. मैंने वास्तव में अच्छी शुरुआत की, लेकिन बीच में, यह थोड़ा खराब था."

केएल राहुल ने आगे कहा, "अभिषेक पोरेल द्वारा बनाए गए 20-25 रन ने खेल को स्थापित किया. यह वास्तव में आपको तैयार करता है. मैंने अक्षर और अभिषेक पोरेल के साथ इस तरह की कुछ साझेदारियाँ कीं. मैंने पावरप्ले में शुरुआत में कुछ बाउंड्री लगाईं, और मैं जब रन बनाना चाहता था, तब गलत समय पर अपना विकेट गंवा दिया. अंत में मौसम और गर्मी ने मुझे परेशान कर दिया; मैं थक गया."

दिल्ली कैपिटल्स जीतकर अंक तालिका में टॉप पर

चेन्नई सुपर किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 158 रन ही बना सकी और दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रनों से मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ दिल्ली अंक तालिका में टॉप पर काबिज हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स एकमात्र ऐसी टीम है जिसने आईपीएल 2025 में अभी तक एक मैच नहीं हारा है.

केएल राहुल आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेले थे, वह हाल ही में पिता बने हैं जिसके बाद वह घर लौट गए थे. उन्होंने दूसरे मैच से वापसी की और पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 रन बनाए. दूसरे मैच में 77 रन बनाने के बाद आने वाले मैचों में उनका मनोबल बढ़ा हुआ होगा. इस शानदार पारी के बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स अगले मैच में भी ओपन करा सकती है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget