एक्सप्लोरर

Kieron Pollard's Tweet: आकाश चोपड़ा पर भड़क गए थे पोलार्ड, बाद में डिलीट किया ट्वीट, जानिये क्या है पूरी कहानी

IPL 2022: आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के लिए कीरोन पोलार्ड को जिम्मेदार ठहराया था. इसी से नाराज होकर पोलार्ड ने एक ट्वीट किया था.

Kieron Pollard and Aakash Chopra: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने गुरुवार को एक ट्वीट किया, जिसमें वह आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) को तंज मारते नजर आ रहे थे. उन्होंने कुछ ही देर में यह ट्वीट डिलीट भी कर दिया लेकिन अब इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस ट्वीट में पोलार्ड ने आकाश चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा था, 'उम्मीद है आपका फैन बेस और फॉलोअर्स बढ़ गए होंगे. इसे चलने दें.' पोलार्ड के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर यही आशय निकाला जा रहा है कि आकाश चोपड़ा अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ भी बोलते हैं, इसीलिए पोलार्ड ने यह बात लिखी है.

पोलार्ड ने अपने ट्वीट में यह बात क्यों कही? यह जानने के लिए थोड़ा पीछे चलना होगा. दरअसल, आकाश चोपड़ा अपने यू-ट्यूब चैनल पर अक्सर मैचों और खिलाड़ियों का एनालिसिस करते नजर आते हैं. IPL 2022 के दौरान अपने एनालिसिस में वह मुंबई के लगातार खराब प्रदर्शन पर विंडीज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को घेरते आए थे. उन्होंने कई मौकों पर मुंबई की हार का जिम्मेदार पोलार्ड को माना था. एक बार तो उन्होंने यह तक कह दिया था कि यह मुंबई इंडियंस के साथ पोलार्ड का आखिरी सीजन हो सकता है. इसी को लेकर पोलार्ड ने ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा निकाला.

पोलार्ड के लिए खराब रहा यह सीजन
पोलार्ड के लिए यह सीजन वाकई खराब रहा. वह इस सीजन 11 पारियों में महज 144 रन बना पाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी केवल 107.46 रहा. कई मौकों पर उनसे तेज पारी की उम्मीद थी लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए. पूरे सीजन उनसे ज्यादा गेंदबाजी भी नहीं कराई गई. वह केवल 4 विकेट ले पाए. यही कारण थे कि आकाश चोपड़ा मुंबई के खराब प्रदर्शन के लिए पोलार्ड को जिम्मेदार मान रहे थे.

पॉइंट्स टेबल में आखिरी में रही मुंबई इंडियंस
IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए यह अब तक का सबसे खराब सीजन रहा. मुंबई की टीम ने 14 में से 10 मैच गंवाए. सीजन की शुरुआत में ही वह लगातार 8 मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी. इस सीजन में मुंबई ने कई खिलाड़ियों को आजमाया लेकिन वह जीत की पटरी पर नहीं लौट पाई. आखिरी मैचों में टिम डेविड और डेनियल सेम्स ने जरूर मुंबई को मैच जितवाए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. मुंबई के लिए इस सीजन में सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्हें तिलक वर्मा के रूप में एक शानदार बल्लेबाज मिला.

यह भी पढ़ें..

Finalissima 2022: फुटबॉल इतिहास के तीसरे फाइनलिस्सिमा में अर्जेंटीना बना चैंपियन, इटली को 3-0 से हराकर जीता टाइटल

Wriddhiman Saha का करियर खत्म होने के लगाए जा रहे थे कयास, IPL 2022 में दमदार प्रदर्शन से दिया आलोचकों को जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget