एक्सप्लोरर

IPL 2025: केविन पीटरसन की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पीटरसन इस फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं.

Kevin Pietersen Joins Delhi Capitals Mentor: आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अपना मेंटर नियुक्त किया है. पीटरसन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स समेत कई टीमों के लिए खेल भी चुके हैं. पीटरसन टीम के हेड कोच हेमंग बदानी, मैथ्यू मॉट (सहायक कोच), मुनाफ पटेल (गेंदबाजी कोच) और वेणुगोपाल राव (क्रिकेट निदेशक) के साथ टीम को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे.

यह आईपीएल में केविन पीटरसन का पहला कोचिंग अनुभव होगा. उन्होंने वह 2016 में आखिरी बार लीग क्रिकेट खेले थे. उन्होंने सन 2009 से लेकर 2016 तक 3 आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए खेला. इसमें दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) भी शामिल है. आईपीएल में उन्होंने 17 मैचों में कप्तानी भी की थी. 2009 में पीटरसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तानी की. इसके बाद 2014 में उन्होंने पूरे सीज़न के दौरान डेयरडेविल्स की कप्तानी की थी. हालांकि टीम का प्रदर्शन खराब रहा था. उस सीजन दिल्ली 14 मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर रही थी.

कैसा है केविन पीटरसन का क्रिकेट करियर

इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले हैं. इसमें उनके नाम क्रमश 8181, 4440 और 1176 रन हैं. इसी क्रम में उन्होंने 10, 7 और 1 विकेट भी हासिल किया है. 

आईपीएल के आलावा केविन पीटरसन ने बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, कैरिबियन प्रीमियर लीग आदि में खेला है. लीग को मिलाकर बताएं तो केविन पीटरसन ने 200 टी20 मुकाबलों में 5695 रन बनाए हैं और 17 विकेट चटकाए हैं.

कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान

आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में केएल राहुल को खरीदा है. राहुल पूर्व में पंजाब और लखनऊ फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर चुके हैं. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि दिल्ली केएल राहुल को अपना कप्तान नियुक्त करेगी. हालांकि इस दौड़ में फ्रेंचाइजी के साथ पहले से मौजूद रहे अक्षर पटेल भी शामिल है. फाफ डुप्लेसिस भी इस टीम का हिस्सा हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget