एक्सप्लोरर

IPL 2025: अब RCB की ट्रॉफी पक्की! प्लेऑफ से पहले टीम के साथ जुड़े घातक गेंदबाज जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood Update: IPL 2025 के प्लेऑफ में जगह कन्फर्म कर चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अच्छी खबर आई है. जोश हेजलवुड आरसीबी टीम के साथ जुड़ चुके हैं. वो LSG बनाम RCB मैच खेल सकते हैं.

IPL 2025 RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. टीम को लीग स्टेज में आखिरी मैच लखनऊ के खिलाफ (LSG vs RCB) खेलना है, जो टॉप 2 में जाने के लिए महत्वपूर्ण है. इससे पहले रजत पाटीदार एंड टीम के लिए अच्छी खबर आई है. घातक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत लौट आए हैं, वह टीम के साथ जुड़ गए हैं

जोश हेजलवुड 8 मई को आईपीएल स्थगित होने के बाद स्वदेश लौट गए थे, जब टूर्नामेंट वापस शुरू हुआ तब हेजलवुड भारत नहीं लौटे. उनके खेलने पर संशय था क्योंकि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल स्क्वॉड का भी हिस्सा हैं, जो 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ़ कर दिया था कि जो प्लेयर भारत लौटना चाहते हैं, बोर्ड उनके फैसले का सम्मान करेगा और उनका साथ देगा..

पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हैं जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज का आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हो कि वह अभी भी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हैं. उन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं, वह पर्पल कैप होल्डर प्रसिद्ध कृष्णा से 4 विकेट पीछे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

टिम डेविड हो सकते हैं बाहर

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टिम डेविड हैम्सट्रिंग में खिंचाव के चलते मैदान से बाहर चले गए थे, वह बल्लेबाजी करने आए भी लेकिन बिलकुल भी ठीक नहीं लग रहे थे. उनका पैर भी ज्यादा नहीं हिल पा रहा था, ऐसे में मुश्किल लग रहा है कि वो अब आगे के मैच खेल पाएं. इसने आरसीबी कैंप में टेंशन बढ़ा दी थी लेकिन अब हेजलवुड के आ जाने से ये टेंशन थोड़ी कम जरूर हुई होगी.

टॉप 2 के लिए LSG बनाम RCB मैच होगा महत्वपूर्ण

आईपीएल सीजन 18 में लीग स्टेज का अंतिम मैच लखनऊ और बेंगलुरु के बीच 27 मई को इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 पर पहुंचने के लिए आरसीबी को ये मैच हर हाल में जीतना होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget