एक्सप्लोरर

RR vs PBKS: बटलर लौटे, लेकिन सैम कर्रन और बेयरस्टो खेलेंगे; जायसवाल के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

Rajasthan vs Punjab: आईपीएल 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

Rajasthan Royals vs Punjab Kings: आज आईपीएल 2024 का 65वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. एक तरफ राजस्थान जहां प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं पंजाब की टीम एलिमिनेट हो चुकी है. हालांकि, पंजाब के लिए यह अपनी साख बचाने की लड़ाई है. इस मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी आईपीएल को बीच में छोड़कर अपने देश लौट गए हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज राजस्थान और पंजाब की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, क्योंकि दोनों टीमों में इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं. 

जोस बटलर लौटे इंग्लैंड, अब यह खिलाड़ी लेगा उनकी जगह 

बता दें कि इंग्लैंड के तमाम खिलाड़ियों के साथ जोस बटलर भी इंग्लैंड वापस लौट गए हैं. दरअसल, इंग्लैंड को पाकिस्तान से टी20 सीरीज खेलनी है. ऐसे में इंग्लैंड के तमाम खिलाड़ी अपने देश लौट गए हैं. अब यशस्वी जायसवाल के साथ इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम कोहलर कैडमोर पारी की शुरुआत कर सकते हैं. रियान पराग ने टॉम कोहलर कैडमोर के डेब्यू के संकेत भी दिए हैं. 

सैम कर्रन और जॉनी बेयरस्टो खेलेंगे

हैरानी की बात यह है कि जहां एक तरफ फिल साल्ट, विल जैक्स, रीस टॉप्ले और जोस बटलर जैसे इंग्लैंड के खिलाड़ी वापस अपने देश लौट गए हैं, वहीं सैम कर्रन और जॉनी बेयरस्टो पंजाब किंग्स की टीम के साथ गुवाहाटी पहुंचे हैं. ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी आज खेलेंगे. हालांकि, पंजाब के कगिसो रबाडा और लियाम लिविंगस्टोन अपने अपने देश लौट गए हैं. दोनों को इंजरी है और टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों फिट होने की कोशिश करेंगे. 

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल. 
इम्पैक्ट प्लेयर: नंद्रे बर्गर/रोवमैन पॉवेल

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रीली रोसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, सैम कर्रन (कप्तान), आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और विधाथ कवरप्पा. 
इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बराड़/नाथन एलिस

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget