एक्सप्लोरर

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स को खिताब दिलाने के लिए बटलर के पास है खास प्लान, बताया कैसे बढ़ी टीम की ताकत

राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बैट्समैन जोस बटलर का मानना है कि उनकी टीम आईपीएल 2022 का खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है.

राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिताब के लिये पिछले 13 वर्षों से चले आ रहे इंतजार को खत्म करने में पूरी तरह से सक्षम है. रॉयल्स ने 2008 में पहले आईपीएल में खिताब जीता था लेकिन उसके बाद टीम कभी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पायी. उसने आईपीएल 2022 के लिये संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के साथ बटलर को भी टीम में बनाये रखा था.

बटलर ने कहा कि वह तरोताजा महसूस कर रहे हैं और इस साल टीम को खिताब दिलाने में अपना अहम योगदान देना चाहते हैं. उन्होंने रॉयल्स की मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आप जिस टीम को जानते हैं, उसके साथ नये सत्र की शुरुआत करना, नयी टीम गठित करना वास्तव में रोमांचक है. हमारा लक्ष्य आईपीएल जीतना है और मैं उसमें योगदान देने के लिये इंतजार नहीं कर सकता.’’

बटलर ने कहा, ‘‘हमारी टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी हैं. (रविचंद्रन) अश्विन और (युजवेंद्र) चहल दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं. हमारे पास बहुत अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है. मुझे लगता है कि यह वास्तव में रोमांचक है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा हमारे पास बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और आलराउंडरों के भी अच्छे विकल्प मौजूद हैं. इसलिए मुझे लगता है कि हमारे लिये यह वास्तव में रोमांचक आईपीएल होने जा रहा है.’’

बटलर ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने जब उन्हें रिटेन किया तो वह काफी खुश थे. उन्होंने कहा, ‘‘फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को ही रख सकती, इसलिए रिटेन किये जाने पर बहुत अच्छा लगा. मैंने हमेशा इस टीम के साथ खेलने का लुत्फ उठाया है और इससे मेरी कुछ अच्छी यादें जुड़ी हैं.’’

रॉयल्स इस साल अपना पहला मैच 29 मार्च को पुणे में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा.

यह भी पढ़ें : IPL के पहले सीजन में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने जीती थी पर्पल कैप, भूवी और ब्रावो ने दो-दो बार जमाया कब्जा

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, IPL मैचों को स्टेडियम में देख सकेंगे दर्शक, ऐसे खरीदें टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget