एक्सप्लोरर

Jitesh Sharma: वो क्रिकेटर जिसने एयर फोर्स एग्जाम में एक्सट्रा नंबर लाने के लिए क्रिकेट खेली

Jitesh Sharma: पंजाब किंग्स के धुआंधार विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा कभी क्रिकेटर बनना नहीं चाहते थे. उन्होंने एयर फोर्स एग्जाम में अधिक अंक लाने के लिए क्रिकेट खेली.

Punjab Kings Wicketkeeper Batter Jitesh Sharma Cricket Career: इंडियन प्रीमियर लीग के16वें सीजन में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज जितेश शर्मा चर्चा का विषय बने हुए हैं. हालांकि जितेश शर्मा के क्रिकेट सफर की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है. उन्हें क्रिकेट से कोई लगाव नहीं था. उनका सीधा सा फंडा दसवीं तक क्रिकेट खेलने का था. जिसके चलते वह बोर्ड एग्जाम में अतिरिक्त नंबर ला सकें. जिससे उन्हें एनडीए की कट ऑफ सूची को पार में मदद मिले. जितेश शर्मा एयर फोर्स ऑफिसर बनना चाहते थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. फिलहाल वह बीते सीजन से आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए बैटिंग के अलावा विकेटकीपिंग में भी कमाल कर रहे हैं. 

मैं क्रिकेट खेलना नहीं चाहता था

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में जितेश शर्मा ने कहा, 'मैं कभी क्रिकेट खेलना नहीं चाहता था. मैंने बचपन में कभी कोच नहीं रखा. मैंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर क्रिकेट खेलना सीखा. यह वीडियो अधिकतर एडम गिलक्रिस्ट और सौरव गांगुली के होते थे. मैं हमेशा डिफेंस में जाना चाहता था. मैं एयर फोर्स ऑफिसर बनना चाहता था'. जितेश आगे ने आगे, 'मुझे नीली शर्ट बहुत पसंद थी. एनडीए की परीक्षा में शामिल होने के लिए आपको एक विशिष्ट कट-ऑफ की जरूरत होती है. महाराष्ट्र में नियम था कि राज्य स्तर तक खेलने वाले खिलाडी़ को 25 अंक मिलते थे. इसी अतिरिक्त प्रतिशत को हासिल करने के लिए मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था'. 

पड़ोसी के कहने पर दिया ट्रायल

बात साल 2011 की है. उस वक्त जितेश शर्मा की उम्र 16 साल थी. इस साल उन्होंने अपने पड़ोसी अमर मोरे के कहने पर विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में हुए जिला ट्रायल में हिस्सा लिया. जितेश के मुताबिक, 'मेरे पड़ोसी अमर मोरे ने मुझे स्कूल में क्रिकेट खेलते हुए देखा था. उनके कहने पर मैं अमरावती क्रिकेट क्लब में शामिल हो गया. मेरी योजना साफ थी कि मैं बोर्ड के बाद क्रिकेट छोड़ दूंगा. लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ'. 

विदर्भ और पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं क्रिकेट

जितेश शर्मा का टी20 डेब्यू साल 2014 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ हुआ. इसी साल लिस्ट ए मैचों में उन्होंने पदार्पण किया. अक्टूबर 2015 में उन्होंने ओडिशा के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया. इस दौरान वह विदर्भ के लिए लंबे समय तक खेलते रहे. आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा. बीते साल आईपीएल में जितेश काफी सफल रहे. इस दौरान उन्होंने 12 मैचों में 234 रन बनाए. उनकी बैटिंग और विकेटकीपिंग स्किल को देखते हुए पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन किया. 

आईपीएल 2023 में कर रहे कमाल

जितेश शर्मा ने इंडियन प्रीमिय लीग 2023 में भी अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. लीग के 16वें सीजन में जितेश ने 7 मैचों में 145 रन बनाए हैं. इस दरमियान उनका हाईएस्ट स्कोर 41 रन रहा. वह स्लॉग्स ओवर में काफी तेज रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. वह अब तक 11 चौके और 10 छक्के लगा चुके हैं. जितेश बल्लेबाज के अलावा शानदार विकेटकीपर भी हैं. 

यह भी पढ़ें...

GT vs MI: गुजरात-मुंबई मैच में रोहित शर्मा ने खोया आपा, पीयूष चावला पर जमकर चिल्लाए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget