एक्सप्लोरर

RCB vs DC: दिल्ली या बैंगलोर, किसने किसको कितनी बार हराया, जानिए किसका पलड़ा भारी?

RCB vs DC: IPL के 16 साल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स जानिए कितनी बार आमने-सामने आई हैं और किसने किसको कितनी बार हराया है.

RCB vs DC: आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और अब तक 16 सीजन के इतिहास में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहे हैं. हर एक सीजन को डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेला जाता है, इसलिए लीग स्टेज में एक टीम अन्य टीमों से 2-2 बार खेलती है. यहां हम विशेष रूप से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स के बारे में बात करने वाले हैं. ये दोनों टीम 2008 से ही इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनी हुई हैं और आज तक कई बार एक-दूसरे के खिलाफ जीत और हार झेल चुकी हैं. यहां आइए जानते हैं आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स का एक-दूसरे के खिलाफ जीत-हार रिकॉर्ड क्या है.

RCB और DC का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में सबसे पहला मैच 30 अप्रैल, 2008 को हुआ था और उस समय दिल्ली कैपिटल्स को 'दिल्ली डेयरडेविल्स' के नाम से जाना जाता था. उस हाई-स्कोरिंग मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 191 रन बनाए थे, लेकिन बैंगलोर 20 ओवर में केवल 181 रन ही बना पाई थी. उसके बाद दोनों टीमें 29 अन्य मौकों पर भी आमने-सामने आ चुकी हैं. यानी बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 18 बार आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है और 11 बार दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी है. वहीं उनके एक मैच का परिणाम निकल कर नहीं आ सका था.

बैंगलोर और दिल्ली के बीच अभी तक आखिरी मुकाबला 6 मई, 2023 को खेला गया था और इस बार भी दिल्ली ने जीत दर्ज करने में सफलता पाई थी. कुल 30 भिड़ंत में से 18 बार आरसीबी का पलड़ा भारी रहना आईपीएल 2024 में भी उन्हें दिल्ली की टीम पर मानसिक बढ़त दिला सकता है. ये भी एक रोचक तथ्य है कि दिल्ली कैपिटल्स अभी तक एकमात्र टीम है, जिसके खिलाफ विराट कोहली ने आईपीएल में 1,000 से अधिक रन बनाए हैं. कोहली अब तक दिल्ली के खिलाफ 28 मैचों में 1,030 रन बना चुके हैं.

दिल्ली और बैंगलोर, दोनों IPL चैंपियन नहीं बन पाए हैं

चाहे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें या दिल्ली कैपिटल्स की, उन दोनों में से कोई भी टीम अभी तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं उठा पाई है. आरसीबी अभी तक 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन 3 में से एक बार भी उन्हें फाइनल में जीत नसीब नहीं हुई. दूसरी ओर दिल्ली का एकमात्र फाइनल साल 2020 में आया, जहां उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें:

RAVI ASHWIN: 500 सोने के सिक्के और 1 करोड़ रुपये, जानिए क्यों रविचंद्रन अश्विन पर हुई तोहफों की बारिश

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget