एक्सप्लोरर

मुंबई इंडियंस के मैच वानखेड़े स्टेडियम में होने पर अन्य फ्रेंचाइजियों को आपत्ति, यह है कारण

कोरोना के कारण BCCI इस बार IPL का आयोजन महाराष्ट्र के चार स्टेडियम तक ही सीमित रखना चाहता है.

इंडियम प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन की शुरुआत मार्च के आखिरी हफ्ते से होना लगभग तय है. BCCI ने इसके लिए मुंबई के तीन और पुणे के एक स्टेडियम में सभी मैच आयोजित करने का मन बना लिया है. हालांकि कुछ फ्रेंचाइजियों (IPL Franchise) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede stadium) में मैच आयोजित कराने से आपत्ति है. इन फ्रेंचाइजियों का मानना है कि वानखेड़े में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मैच नहीं होने चाहिए क्योंकि अगर ऐसा होता है तो मुंबई की टीम को घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा और अन्य फ्रेंचाइजियों के साथ यह गलत होगा.

BCCI ने इस बार IPL मैचों के लिए मुंबई के वानखेड़े, ब्रेबोर्न, डीवाई पाटिल और पुणे के MCA स्टेडियम को चिन्हित किया है. इस पर एक फ्रेंचाइजी सोर्स ने टीओई से बातचीत करते हुए कहा, 'मुंबई के अलावा अन्य किसी भी टीम को घरेलू मैचों का फायदा नहीं मिलेगा. अगर मुंबई इंडियंस को ज्यादातर मैच वानखेड़े में खेलने को मिलते हैं तो यह बाकी टीमों के साथ अन्याय होगा. वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इडिंयस का होम ग्राउंड है. फ्रेंचाइजियों को मुंबई के मैच डीवाई पाटिल और पुणे के स्टेडियम में कराने से कोई आपत्ति नहीं है. ब्रेबोर्न स्टेडियम भी ठीक है. उम्मीद है BCCI इस मामले पर ध्यान देगा.'

कोविड-19 के चलते BCCI सीमित वेन्यू पर IPL के मैच कराना चाहता है. बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, सपोर्टिंग स्टाफ और ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर्स की आवाजाही में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है. ऐसे में IPL को महाराष्ट्र में ही कराने का फैसला किया गया है. जिन चार स्टेडियमों को फाइनल किया जा रहा है, वहां खिलाड़ी, सपोर्टिंग स्टाफ और ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर्स समेत अन्य अधिकारियों की आवाजाही बस के जरिए आसानी से हो सकेगी.

यह भी पढ़ें..

कसिनो के विज्ञापन में इस्तेमाल हुई सचिन की तस्वीरें, मास्टर-ब्लास्टर बोले- यह गलत है, कानूनी कार्रवाई करेंगे

जेम्स एंडरसन ने तोड़ी चुप्पी, विंडीज दौरे से बाहर होने पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget