एक्सप्लोरर

IPL 2020: फाइनल मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में होगा बदलाव, रोहित शर्मा ने किया एलान

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की नज़रें पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने पर हैं. मुंबई की टीम फाइनल में दिल्ली के खिलाफ एक बड़ा दांव चल सकती है.

मंगलवार को मुंबई इंडियंस की टीम पांचवीं बार आईपीएल का खिताब नाम करने के इरादे से दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. फाइनल मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम ने बदलाव करने के संकेत दिए हैं. रोहित शर्मा का कहना है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ऑफ स्पिनर जयंत यादव को मौका दे सकती है.

जयंत यादव को मौका देने की सबसे बड़ी वजह दिल्ली के पास शिखर धवन, सिमरोन हिटमायेर, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाजों का होना है. ये सभी खिलाड़ी इस सीजन में अच्छी बैटिंग करने में कामयाब रहे हैं. इन्हें रोकने की दिशा में जयंत यादव किसी लेग स्पिनर से ज्यादा प्रभावशाली हो सकते हैं.

जयंत यादव को पहले भी मिला है मौका

रोहित ने कहा, "दिल्ली के पास जितने लेफ्टी हैं, उन्हें देखते हुए जयंत असरकारी साबित हो सकते हैं. दिल्ली के खिलाफ वह एक मैच में खेले थे और अच्छी बॉलिंग की थी. वह दिल्ली की टीम के लिए खेले हैं और उसे अच्छी तरह समझते हैं. हमारे लिए वह अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं."

दिल्ली के खिलाफ हालांकि जयंत को विकेट नहीं मिला था. जयंत यादव को हालांकि किस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिलेगा यह अभी साफ नहीं है.

आईपीएल 13 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. मुम्बई की टीम पांचवीं बार खिताब जीतने का प्रयास करेगी जबकि दिल्ली की टीम पहला खिताब अपनी झोली में डालना चाहेगी. दिल्ली की टीम 13 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची है.

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेम चेंजर साबित होगा यह खिलाड़ी, जानिए क्यों लगा है सबसे बड़ा दांव

IPL 2020: मुंबई इंडियंस को फाइनल से पहले बड़ी राहत, पूरी तरह से फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget