एक्सप्लोरर

IPL Auction 2021 KKR Players List: कोलकाता के हुए हरभजन सिंह, देखिए KKR के सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL Auction 2021 KKR Players Full List: नीलामी में शामिल हुए 292 खिलाड़ियों में से सिर्फ 57 खिलाड़ी ही खरीदे गए. ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला. हरभजन सिंह अब कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए हैं.

Kolkata Knight Riders Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 160 मैचों में 150 विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अब कोलकाता के हो गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरी सेशन की नीलामी में हरभजन सिंह को उनके बेस प्राइज दो करोड़ रुपये में खरीदा. भज्जी निजी कारणों की वजह से कोरोना काल में खेले गए आईपीएल 2020 में हिस्सा नहीं ले सके थे.

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व बल्लेबाज और बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. शाकिब का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था. पंजाब किंग्स ने सबसे पहले शाकिब को 2.2 करोड़ रुपये लिए बोली लगाई. लेकिन फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शाकिब को 3.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया. पिछले सीजन में शाकिब प्रतिबंध के कारण आईपीएल में अपनी सेवाएं नहीं दे सके थे. अब वह इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लौट चुके हैं.

नीलामी में KKR ने खरीदे ये खिलाड़ी शाकिब अल हसन (3.20 करोड़ रुपये), शेल्डन जैक्सन (20 लाख रुपये), वैभव अरोरा (20 लाख रुपये), करुण नायर (50 लाख रुपये), हरभजन सिंह (2 करोड़ रुपये), बेन कटिंग (75 लाख रुपये), वेंकटेश अय्यर (20 लाख रुपये) और पवन नेगी (50 लाख रुपये). कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में कुल 7.55 करोड़ रुपये खर्च किए. अब टीम के पास तीन करोड़ 20 लाख रुपये का फंड बचा है.

नीलामी के बाद KKR की 25 खिलाड़ियों की पूरी टीम इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, प्रिसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नारेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती , टिम सीफर्ट, शाकिब अल हसन , शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोरा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी.

ये भी पढ़ें- IPL 2021: मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े 7 नए नाम, मौजूदा चैंपियन की Full Squad जानें

IPL 2021: पुजारा को खरीदकर धोनी ने सबको अपना मुरीद बनाया, जानें CSK की Full Squad

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget