एक्सप्लोरर

IPL 2025: विराट कोहली की इंजरी पर हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट; फील्डिंग करते हुए लगी थी चोट

Virat Kohli Injury: गुजरात टाइटंस के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी प्लेयर विराट कोहली को फील्डिंग करते हुए चोट लग गई थी, जिस कारण कुछ देर के लिए मैच भी रोकना पड़ा था.

IPL 2025: बुधवार को आईपीएल में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली को उंगली में चोट लग गई थी. गुजरात टाइटंस के प्लेयर साईं सुदर्शन ने 12वें ओवर में एक शॉट लगाया, जिस पर डीप मिडविकेट पर खड़े कोहली गेंद पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए थे. गेंद उनकी उंगली पर बहुत तेज लगी थी, जिसके बाद वह मैदान पर वहीं बैठ गए थे. कोहली चोट से काफी परेशानी में दिख रहे थे. अब उनकी चोट पर हेड कोच एंडी फ्लावर ने अपडेट दिया है.

आईपीएल 2025 के मैच नंबर 14 में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. विराट कोहली इस मैच में बल्ले से कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे, वह 7 रन बनाकर आउट हो गए थे. गेंदबाजी में भी आरसीबी कोई कमाल नहीं कर पाई और गुजरात ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया. क्रुणाल पांड्या द्वारा डाले गए 12वें ओवर में एक गेंद को पकड़ने के प्रयास में विराट कोहली की उंगली में गेंद लग गई थी. वह गेंद पकड़ रहे थे लेकिन वह सही से जज नहीं कर पाए और गेंद उनकी उंगली में लगकर बॉउंड्री पार चली गई. इसके बाद तुरंत मेडिकल स्टाफ को वहां आना पड़ा. कुछ देर तक मैच रुका और फिर विराट ने फील्डिंग जारी रखी.

विराट कोहली की चोट पर कोच एंडी फ्लावर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर ने विराट कोहली की चोट से जुड़े सवाल पर राहत भरी  खबर दी. उन्होंने कहा कि विराट कोहली ठीक हैं, चोट गंभीर नहीं थी.

IPL 2025 में आरसीबी टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 की शुरुआत जीत के साथ की थी. टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में कोलकाता को हराया था. उसके बाद टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स पर 50 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. बुधवार को टीम अपना तीसरा मैच खेल रही थी जहां उसे गुजरात टाइटंस के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी. टीम इस हार के बाद अंक तालिका में पहले से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. पहली पारी एम अर्धशतक (59) जड़ने के बाद दूसरे (31) और तीसरे मैच में (7) कोहली का बल्ला चला नहीं है. आरसीबी का अगला मैच 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget