एक्सप्लोरर

IPL 2025 Points Table: 22 मैचों के बाद अंक तालिका, टॉप 4 में शामिल 3 टीमों के पास नहीं है ट्रॉफी

IPL 2025 Points Table: मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग में हुए डबल हेडर के बाद अंक तालिका में क्या बदलाव हुए. जानिए पर्पल कैप और ऑरेंज कैप होल्डर कौन हैं.

IPL 2025: आईपीएल में मंगलवार को डबल हेडर के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 रनों से हराया. दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रनों से हराया. आईपीएल में अभी तक 22 मैच खेले जा चुके हैं, इसके बाद अंक तालिका में 5-5 बार की चैंपियंस मुंबई और चेन्नई का बुरा हाल है. हालांकि सीएसके के गेंदबाज ने पर्पल कैप पर कब्ज़ा किया हुआ है, ऑरेंज कैप के लिए रेस और भी रोमांचक हो गई है. 

मंगलवार को हुए पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए थे. एडन मार्क्रम (47), मिशेल मार्श (81) और निकोलस पूरन (87) ने विस्फोटक पारी खेली थी. जवाब में कोलकाता ने भी अच्छी फाइट की लेकिन लक्ष्य से 5 रन दूर रह गई. 

दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. एक बार फिर इस ग्राउंड पर 200 से अधिक का स्कोर बना, पंजाब ने प्रियांश आर्य के शतक के सहारे 219 रन बनाए. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 201 रन ही बना सकी और पंजाब ने ये मैच 18 रनों से जीत लिया. 

IPL 2025 Points Table: 22 मैचों के बाद अंक तालिका

इस जीत के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ के 6 अंक हो गए है, ये टीम की 5 मैचों में तीसरी जीत थी. +0.078 की नेट रन रेट के साथ टीम 5वें स्थान पर है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता की ये 5 मैचों में तीसरी हार थी, वह -0.056 नेट रन रेट के साथ छठे नंबर पर है. 

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की ये 5 मैचों में चौथी हार थी, वह -0.889 की नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 9वें नंबर पर है. 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का भी बुरा हाल है, उसने भी 5 में 4 मैच हारे हैं और वह तालिका में 8वें स्थान पर है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 4 में से 3 मैच जीत लिए हैं, वह लिस्ट में चौथे नंबर पर है.

IPL 2025 Top 4 Teams: टॉप 4 टीमें 

22 मैचों के बाद अंक तालिका में टॉप फोर में दिल्ली कैपिटल्स (1st), गुजरात टाइटंस (2nd), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (3rd) और पंजाब किंग्स (4th) हैं. इनमें से सिर्फ गुजरात टाइटंस ही है, जिसने आईपीएल ट्रॉफी जीती है. 

IPL 2025 Orange Cap: निकोलस पूरन के पास ऑरेंज कैप

केकेआर के खिलाफ 36 गेंदों में 87 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले निकोलस पूरन के पास ऑरेंज कैप है, उन्होंने 5 पारियों में 288 रन बनाए हैं. 

IPL 2025 Purple Cap: नूर अहमद के पास पर्पल कैप

नूर अहमद आईपीएल 2025 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हैं, उन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. उनके पास पर्पल कैप है, दूसरे नंबर पर मौजूद खलील अहमद के नाम 10 विकेट हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget