एक्सप्लोरर

IPL 2025: RCB पर कहर बनकर टूटे मोहम्मद सिराज ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड; IPL में पहली बार किया ऐसा

RCB vs GT 2025: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता. उन्होंने एक रिकॉर्ड लिस्ट में जहीर खान को पीछे छोड़ा.

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के बाद जोस बटलर की धुआंधार बल्लेबाजी से गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हरा दिया. 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 17.5 ओवरों में जीत दर्ज की. शानदार गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सिराज को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, उन्होंने इस मैच में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और पूर्व खिलाड़ी जहीर खान को भी पीछे छोड़ा.

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. दूसरे ही ओवर में विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्हें अरशद खान ने आउट किया था. तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने देवदत्त पाडिक्कल (4) को सस्ते में आउट कर दिया. अपने अगले (5वें) ओवर में उन्होंने फिल साल्ट (14) जैसे खतरनाक बल्लेबाज को भी जल्दी पवेलियन भेजकर गुजरात को राहत दिलाई. उन्होंने तीसरा विकेट 19वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन का विकेट लिया, जिन्होंने आरसीबी के लिए सबसे अधिक रनों की पारी (54) खेली थी. सिराज ने 4 ओवरों के स्पेल में 3 विकेट लिए जबकि सिर्फ 19 रन ही दिए.

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे ज्यादा IPL विकेट

मोहम्मद सिराज ने आईपीएल के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान को पीछे छोड़ दिया है, वह इस ग्राउंड पर सबसे ज्यादा आईपीएल विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. वैसे उनसे आगे सिर्फ एक गेंदबाज हैं और वो हैं स्पिनर युजवेंद्र चहल. चहल ने 42 मैचों में 52 विकेट लिए हैं. सिराज के नाम अब 22 मैचों में 29 विकेट हो गए हैं, जहीर खान ने 26 मैचों में 28 विकेट लिए थे.

पहली बार हुआ है जब सिराज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक मैच में 2 बल्लेबाजों को बोल्ड किया हो. उन्होंने बुधवार को खेले गए मुकाबले में फिल साल्ट और देवदत्त पाडिक्कल को बोल्ड किया था.

आरसीबी ने गंवाया पहला स्थान

इस हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में पहले से तीसरे स्थान पर खिसक गई है. ये आरसीबी की 3 मैचों में पहली हार है. जबकि गुजरात टाइटंस जीत के बावजूद चौथे स्थान पर ही है. पंजाब किंग्स पहले और दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. 

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget