एक्सप्लोरर

MS Dhoni: 'अब समय आ गया है जब...', आईपीएल में धोनी के भविष्य पर पूर्व क्रिकेटर के बयान से मचा हड़कंप

MS Dhoni Retirement from IPL: एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य पर सभी लोग अपनी राय दे रहे हैं. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भी सीएसके कप्तान को लेकर कहा कि, उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए.

एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन 18 का आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता. 10 मैच हारने वाली सीएसके IPL 2025 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी. रविवार को जब धोनी टॉस के लिए उतरे तो माना जा रहा था कि ये बतौर प्लेयर उनका आखिरी मैच हो सकता है. इससे जुड़े सवाल का जवाब देते हुए एमएस धोनी ने कहा कि वह अभी रांची जाने को उत्सुक हैं और रिटायरमेंट पर सोचने के लिए उनके पास काफी समय है. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर को लगता है कि धोनी पहले ही समय से अधिक खेल चुके हैं और अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए.

आईपीएल इतिहास में पहली बार सीएसके 14 लीग मैचों में 10 मैच हारी. पांच बार की चैंपियन चेन्नई अंक तालिका में इस सीजन सबसे नीचे पायदान पर रही. एमएस धोनी का प्रदर्शन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, वह कई मौकों पर पारी को फिनिश करने में असफल रहे. धोनी के भविष्य पर बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक अब समय आ गया है कि वह अपने आईपीएल करियर को अलविदा कह दें, क्योंकि कुछ चीजों का अंत हमेशा होता ही है.

धोनी के भविष्य पर क्या बोले कार्तिक

मुरली कार्तिक ने क्रिकबज पर बातचीत के दौरान कहा, "दुनिया धोनी से जितना प्यार करती है और कुछ चीजें हम खत्म नहीं करना चाहते, एक दिन ऐसा आता है जब इसका अंत होता ही है. कभी-कभी आप नहीं चाहते कि आपको एकदम से ऐसा शॉक मिले, है न? कभी-कभी, आप नहीं चाहते कि जो लोग आपसे प्यार करते हैं, वे अलविदा कहें, आपने बहुत समय तक साथ दिया है. चाहे वह एमएस धोनी हो या कोई और, बस इसके बारे में सोचें."

उन्होंने आगे कहा, "अब जब विराट कोहली ने टेस्ट से रिटायरमेंट ले ली है, तो हर कोई कह रहा है, आपके पास दो तीन साल बचे थे. वह 36 साल के हैं. बहुत फिट हैं. धोनी के साथ ऐसा है कि उनके फैसले को लेकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. मैंने हमेशा यही कहा है कि वह अपने बाएं हाथ को यह नहीं पता लगने देते कि उनका दाहिना हाथ क्या सोच रहा है. हमारे लिए यह पता लगाना बहुत मुश्किल है कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है."

क्या अगले साल कप्तानी कर सकते हैं एमएस धोनी?

एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या धोनी अगले सीजन में फ्रैंचाइज़ी की कप्तानी कर सकते हैं? इसका जवाब देते हुए कार्तिक ने कहा कि कप्तानी की भूमिका अब रुतुराज गायकवाड़ की है और उन्हें टीम को अपना बनाने और कप्तानी के आदी होने के लिए समय दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वे रुतुराज गायकवाड़ से कप्तानी छीनकर धोनी को देंगे."

एमएस धोनी की जगह कौन?

एमएस धोनी के जाने के बाद उनकी भूमिका टीम में कौन निभाएगा? इसको लेकर अक्सर सवाल उठते हैं. इस पर कार्तिक ने कहा, "ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए आपको लोगों को खुद ही अपनी जगह बनाने का मौका देना चाहिए. आप हर किसी से धोनी की जगह लेने के लिए नहीं कह सकते. किसी भी प्लेयर को खुद की पहचान बनानी होगी, खेलने के दौरान सीखना होगा. धोनी का रिप्लेसमेंट बनने की बजाय खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने के लिए कहना होगा."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget