एक्सप्लोरर

RCB vs PBKS Final: अगर आज और रिजर्व डे, दोनों दिन हुई बारिश तो कौन उठाएगा IPL ट्राफी, जानिए BCCI के नियम

IPL 2025 Final: IPL 2025  का महमुकाबला आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है. अगर आज बारिश होती है और मैच नहीं होता तो रिजर्व डे पर मैच खेला जाएगा.

RCB vs PBKS Final : आईपीएल 2025 का महमुकाबला आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अहमदाबाद में खेला जाना है. हालांकि आज बारिश की आशंका ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार बारिश इस मुकाबले में बाधा डाल सकती है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर आज बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ और फिर रिजर्व डे पर भी खेल संभव नही हो पाया, तो कौन सी टीम विजेता घोषित की जाएगी?

अगर रिजर्व डे पर भी नहीं हो पाया मैच,तो कौन बनेगा चैंपियन

BCCI के आधिकारिक नियमों के अनुसार,अगर फाइनल और रिजर्व डे दोनों ही दिन मैच पूरा नहीं हो पाता है,तो लीग चरण की अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

इस स्थिति में पंजाब किंग्स,जिसने आईपीएल 2025 के लीग स्टेज में पहला स्थान हासिल किया था, वही ट्राफी का हकदार मानी जाएगी. यानी बारिश अगर खेल बिगाड़ती है,तो पंजाब किंग्स को उनके स्थिर प्रदर्शन का ईनाम मिल सकता है. वहीं,रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए यह स्थिति निराशाजनक हो सकती है,जो अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है.

बारिश बनी फाइनल की सबसे बड़ी चुनौती

3 जून को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. BCCI ने IPL 2025 के फाइनल के लिए रिजर्व डे निर्धारित किया है, जो कि 4 जून को होगा. 3 जून को होने वाले महामुकाबले में अगर बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता है, तो मैच को अगले यानी रिजर्व डे के दिन पूरा कराने की कोशश की जाएगी.

रिपोर्ट के अनुसार , 3 जून की शाम अहमदाबाद में बारिश की संभावना बनी हुई है. शाम 6:00 बजे तक बारिश की संभावना 51 प्रतिशत है,जो मैच शुरू होने तक घटकर 5-2 प्रतिशत तक आ सकती है. हालांकि, अगर दोनों दिन बारिश के चलते मैच नहीं हो पाता है, तो BCCI के नियम अनुसार पंजाब किंग्स को चैंपियन का खिताब दिया जाएगा.

मुकाबले का समय और प्रसारण

मैच: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

स्थान: नरेंद्र मोदी स्टोडियम, अहमदाबाद

समय: टॉस- 7:00 बजे. पहला गेंद- 7:30 बजे

प्रसारण:स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और JioHotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग

दोनो टीमों के स्क्वॉड

पंजाब किंग्स : नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमिसन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप सॉल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेटेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टिम सीफर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget