एक्सप्लोरर

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के लिए 662 दिनों बाद बैटिंग करने पहुंचे ऋषभ पंत, आते ही किया 'फायर'

Rishabh Pant IPL 2024: ऋषभ पंत लंबे वक्त के बाद दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में दिखाई दिए. पंत ने आईपीएल 2024 के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है.

Rishabh Pant IPL 2024: ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 की तैयारी शुरू कर दी है. वे लंबे वक्त के बाद दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में दिखाई दिए. पंत को लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. पंत इसमें बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. ऋषभ ने दिल्ली के लिए आखिरी मैच मई 2022 में खेला था. इसके बाद वे कार एक्सीडेंट की वजह से मैदान से बाहर हो गए. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में पंत को फिट घोषित किया है.

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने एक्स पर ऋषभ पंत की एक फोटो शेयर की है. इसमें वे दिल्ली की ब्लू जर्सी में प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. पंत के शॉट के मोमेंट को देखकर लग रहा है कि वे छक्का लगाने की कोशिश में है. हालांकि वे नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे थे. दिल्ली ने कैप्शन में बताया कि ऋषभ पंत करीब 662 दिनों के बाद दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आए हैं. पंत की इस फोटो को खबर लिखने तक 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया. वहीं कई फैंस ने फोटो पर कमेंट भी किया है. 

ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आखिरी मैच 21 मई 2022 को खेला था. उन्होंने इस मैच में 33 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए थे. ऋषभ पंत की इस पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल था. हालांकि पंत की टीम यह मैच हार गई थी. दिल्ली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 159 रन बनाए थे. मुंबई ने 5 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया था. 

ऋषभ पंत का ओवर ऑल आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने अभी तक 98 मैच खेले हैं. इस दौरान 2838 रन बनाए हैं. पंत ने इस दौरान 1 शतक और 15 अर्धशतक भी लगाए हैं. ऋषभ अब एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. दिल्ली कैपिटल्स पंत को कप्तानी भी सौंप सकती है. 

यह भी पढ़ें : Photos: IPL 2024 से अब तक बाहर हुए ये खिलाड़ी, धोनी की CSK समेत इन टीमों को लगा चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget