एक्सप्लोरर

IPL 2024 Points Table: हार के बाद चेन्नई को नुकसान, दिल्ली की बड़ी छलांग, जानिए पॉइंट्स टेबल का हाल

IPL 2024 Points Table: 31 मार्च को आईपीएल 2024 में 2 मैच खेले गए. वहीं दूसरे मैच में CSK और DC की भिड़ंत के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़े बदलाव हुए हैं.

IPL 2024 Points Table: 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच हुआ. दिल्ली ने पहले खेलते हुए 191 रन बनाए थे, लेकिन चेन्नई 20 ओवरों में केवल 171 रन ही बना पाई और 20 रन से इस मैच को हार गई है. ऋषभ पंत और डेविड वॉर्नर की अर्धशतकीय पारियों ने दिल्ली को बड़े स्कोर तक पहुंचाया था और बाकी काम गेंदबाजों ने कर दिया. विशेष रूप से मुकेश कुमार और खलील अहमद ने CSK की बल्लेबाजी लाइन-अप की कमर तोड़ कर रख दी थी. इस DC vs CSK मैच के समाप्त होने के बाद आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में जानिए क्या बदलाव हुआ है.

दिल्ली और चेन्नई की रैंकिंग में क्या बदलाव हुआ?

आज का मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गई है. उनके KKR के बराबर यानी 4 अंक हैं, लेकिन कम नेट रन-रेट के कारण चेन्नई दूसरे स्थान पर चली गई है. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज कर 2 महत्वपूर्ण पॉइंट्स बटोरे हैं. दिल्ली अब नौवें से सातवें नंबर पर आ गई है.

पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमें कहां हैं?

चेन्नई सुपर किंग्स के हारने के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स अब टॉप पर आ गई है, जिनके अभी 4 पॉइंट्स हैं और नेट रन-रेट +1.047 है. तीसरा स्थान राजस्थान रॉयल्स के पास है. उसके भी अभी 4 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन-रेट KKR से कम यानी +0.800 है. गुजरात टाइटंस 31 मार्च को हुए पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराने के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है और उनके भी अब 4 पॉइंट्स हो गए हैं. SRH के अभी 2 अंक हैं और गुजरात के खिलाफ हार के बाद उनकी टीम पांचवें नंबर पर खिसक गई है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के भी अभी 2 पॉइंट हैं, जिसे अभी पॉइंट्स टेबल में छठा स्थान प्राप्त है. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिलहाल क्रमशः आठवें और नौवें नंबर पर विराजमान हैं. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस 2 मैचों में 2 हार के बाद अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है. इस कारण हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है.

यह भी पढ़ें:

दुनिया के बल्लेबाजों को रुलाएगा, सरहद पार से हुई मयंक यादव की तारीफ, पूर्व पाक कप्तान ने दिया बड़ा बयान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget