एक्सप्लोरर

IPL 2024: कोलकाता ने दिल्ली को हराकर प्वाइंट्स टेबल में किया बदलाव? ऑरेंज कैप की रेस में आगे बढ़ें ऋषभ पंत 

IPL 2024 Points Table, Orange And Purple Cap: कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के बाद IPL 2024 के प्वाइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में बदलाव हुआ.

IPL 2024 Points Table, Orange And Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया. ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. यह केकेआर के लिए एकतरफा जीत रही. अब इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुआ, आइए जानते हैं. इसके अलावा दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ऑरेंज कैप की रेस में ऊपर आ गए हैं. 

जीत के बाद कोलकाता 12 प्वाइंट्स और +1.096 के नेट रनरेट के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा हारने वाली दिल्ली की टीम छठे पायदान पर है. दिल्ली के पास 10 प्वाइंट्स और -0.442 का नेट रनरेट मौजूद है. 

ऐसी हैं टेबल की टॉप-4 टीमें

अगर टेबल की टॉप-4 टीमों पर नज़र डालें तो राजस्थान रॉयल्स 16 प्वाइंट्स के साथ अव्वल नंबर पर है. फिर कोलकाता 12 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर आती है. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 10-10 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर है. चेन्नई के पास +0.810 का और हैदराबाद के पास +0.075 का नेट रनरेट मौजूद है. 

बाकी टीमों का ऐसा है हाल 

बाकी टीमों को देखा जाए तो लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स 10-10 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं. इसके आगे गुजरात टाइटंस 8 प्वाइंट्स के साथ सातवें पायादान पर नज़र आती है. फिर पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6-6 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर हैं. 

ऑरेंज कैप की रेस में आगे बढ़े ऋषभ पंत

केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में पंत ने 27 रनों की पारी खेली, जिससे वह अब ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर आ गए हैं. पंत ने अब 11 मैचों की 11 पारियों में 44.22 की औसत और 158.57 के स्ट्राइक रेट से 398 रन बना लिए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली 500 रनों के साथ अव्वल नंबर पर हैं, जिनके सिर पर ऑरेंज कैप सजा हुआ है. चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 447 रनों के साथ दूसरे और गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 418 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं. 

पर्पल कैप के लिए रेस जारी 

पर्पल कैप की रेस में मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह 14 विकेट के साथ अव्वल नंबर पर हैं. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान और पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल भी 14-14 विकेट के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

KKR vs DC: कोलकाता ने दिल्ली को बुरी तरह हराया, साल्ट के तूफानी प्रदर्शन के दम पर दर्ज की 7 विकेट से जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget