एक्सप्लोरर

IPL 2024 Points Table: राजस्थान ने किया टॉप, हार के बाद किस नंबर पर मुंबई? जानें प्वाइंट्स टेबल का ताज़ा अपडेट

MI vs RR, IPL 2024 Points Table: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के 14वें मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

IPL 2024 Points Table After MI vs RR: आईपीएल 2024 के 14वें मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने थीं. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. यह राजस्थान की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत रही, जबकि मुंबई ने हार की हैट्रिक का सामना किया. अब तक सभी मैच जीतने वाली राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. लेकिन हारने वाली मुंबई का हाल बहुत बुरा हुआ. तो आइए जानते हैं क्या है पूरे प्वाइंट्स टेबल का हाल. 

मुंबई को उन्हीं के घर पर हराने वाली राजस्थान 6 प्वाइंट्स और +1.249 के नेट रनरेट के साथ पहले नंबर पर आ गई है, जबकि लगातार तीसरा मैच गंवाने वाली मुंबई इंडियंस -1.423 के बेहद ही खराब नेट रनरेट के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर खिसक गई. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई ने अब तक गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना किया है. 

ये हैं प्वाइंट्स टेबल की टॉप-5 टीमें

राजस्थान ने अव्वल नंबर पर कब्ज़ा किया हुआ है. फिर अपने दोनों मैच जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स 4 प्वाइंट्स और +1.047 के नेट रनरेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है. आगे बढ़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे, गुजरात टाइटंस चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें नंबर पर नज़र आती है. चेन्नई और गुजरात पास 4-4 प्वाइंट्स मौजूद है, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते चेन्नई ऊपर है. 

इस प्रकार हैं आखिरी पांच टीमें

आगे बढ़ते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 2 प्वाइंट्स और +0.025 के नेट रनरेट के साथ छठे नंबर पर है. फिर दिल्ली कैपिटल्स सातवें, पंजाब किंग्स आठवें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नौंवे और अब तक एक भी मैच न जीत पाने वाली मुंबई इंडियंस 10वें नंबर पर है. दिल्ली, पंजाब और बेंगलुरु के पास 2-2 प्वाइंट्स मौजूद हैं, लेकिन नेट रेट के चलते टेबल में सभी स्थिति अलग है. 

 

ये भी पढ़ें...

World Cup 2011: टीम इंडिया ने आज ही के दिन जीता था वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा खिताब, 28 साल बाद दोहराया था इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'

वीडियोज

Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping
Janhit With Chitra Tripathi: Iran के चक्रव्यूह में फंसे Trump!। Iran-Israel War
Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।
Bharat Ki Baat : दिल्ली में BRICS 'टीम'...ट्रंप का बिगड़ा सीन! | BRICS Summit 2026 | Breaking
UP Freebies Scheme | UP Election 2027: UP फ्री बीज पर विश्लेषको का सटीक विश्लेषण! | BJP | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
Embed widget