एक्सप्लोरर

World Cup 2011: टीम इंडिया ने आज ही के दिन जीता था वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा खिताब, 28 साल बाद दोहराया था इतिहास

On This Day: भारतीय क्रिकेट टीम ने आज ही के दिन वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब अपने नाम किया था. यह मेन इन ब्लू का दूसरा वनडे विश्व कप का खिताब था.

On This Day, World Cup 2011: टीम इंडिया ने आज ही के दिन (02 अप्रैल) 2011 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर वनडे वर्ल्ड कप का दूसरा खिताब जीता था. एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2011 (ODI World Cup 2011) के खिताब पर अपना नाम लिखवाया था. गौतम गंभीर की 97 और कप्तान धोनी की 91* रनों की पारी ने टीम को खिताबी मुकाबला जिताने में अहम योगदान दिया था. 

मुंबई के वानखेड़े मैदान पर धोनी का विनिंग सिक्स आज भी क्रिकेट प्रेमियों के दिलो-दिमाग में जज़्ब है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 28 साल का सूखा खत्म किया था. इससे पहले भारत ने पहला वनडे वर्ल्ड कप 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था. फिर 2011 में धोनी के धुरंधरों ने 28 साल बाद इतिहास दोहराते हुए भारत की गोद में वनडे वर्ल्ड कप की दूसरी ट्रॉफी डाली थी. 

बता दें कि खिताबी मुकाबले में कप्तान धोनी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाज़ा गया था, जबकि युवराज सिंह 'प्लेयर ऑफ द सीरीज़' बने थे. यह विश्व कप का खिताब सभी के लिए यादगार है. इसके बाद से अब तक टीम इंडिया ने कोई भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है. 

ऐसा रहा था फाइनल मुकाबले का हाल 

वानखेड़े में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका पहले बैटिंग के लिए उतरी थी और उन्होंने 50 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए महेला जयवर्धने ने 88 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 103* रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कुमार संगाकारा ने 67 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 48 रन बनाए थे. 

फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में जीत अपने नाम कर ली थी. टीम के लिए गौतम गंभीर ने 122 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 97 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी. इसके अलावा धोनी ने 79 गेंदों में  8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 91* रन स्कोर किए थे. धोनी के साथ युवराज सिंह 24 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 21* रन बनाकर नाबाद रहे थे.  

 

ये भी पढ़ें...

MI vs RR: मुंबई की लगातार तीसरी हार पर कप्तान हार्दिक ने किसे ठहराया ज़िम्मेदार? सामने आया चौंकाने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget