एक्सप्लोरर

IPL 2024 Mini Auction: पहली बार देश से बाहर होगा आईपीएल का ऑक्शन, 19 दिसंबर को दुबई में होगा आयोजन

IPL 2024 Auction: बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन की तारीख और जगह बता दी है. इस बार ऑक्शन का आयोजन दुबई में होगा.

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग का खुमार एक बार फिर से चढ़ने वाला है. आईपीएल 2024 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. सभी टीमों ने कमर कस ली है. इस सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का भी आयोजन होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन की तारीख और जगह का ऐलान कर दिया है. यह पहली बार होगा जब आईपीएल ऑक्शन का आयोजन अपने देश में नहीं होगा. यह दुबई में 19 दिसंबर को आयोजित होगा.

दरअसल आईपीएल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें करीब 5 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आईपीएल ऑक्शन की तारीख और जगह के बारे में बताया गया है. आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होगा. इसमें लीग की सभी 10 टीमें हिस्सा लेंगी. आईपीएल ऑक्शन में एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों पर दांव लगाया जाएगा. इनमें 800 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गई है.

आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों की एंट्री हुई है. टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली हैं. इनमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए होंगे. सभी 10 टीमें करीब 262.95 करोड़ रुपए खर्च करेंगी.अगर टीमों पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स के पास 6 स्लॉट खाली हैं. दिल्ली कैपिटल्स के पास 9 स्लॉट खाली हैं. गुजरात टाइटंस के पास 8 स्लॉट खाली हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 12 स्लॉट खाली हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 6 स्लॉट खाली हैं. मुंबई इंडियंस के पास 8 स्लॉट खाली हैं. पंजाब किंग्स के पास 8 और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 6 स्लॉट खाली हैं. राजस्थान रॉयल्स के पास 8 स्लॉट खाली हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी 6 स्लॉट उपलब्ध हैं. इन टीमों में सबसे ज्यादा पैसा गुजरात के पर्स में बचा है. उशके पास 38.15 करोड़ रुपए उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: पांड्या से ज्यादा अच्छे कप्तान होंगे शुभमन गिल? गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ने दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान

वीडियोज

आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
Embed widget