एक्सप्लोरर

IPL 2024: MI ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत, 17वीं बार बनाया 'क्लीन स्वीप' का रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में तीन बार ऐसे मौके आए हैं जब एमआई ने एक सीजन में लगातार छह जीत हासिल की.

IPL 2024: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपनी लगातार छठी जीत हासिल करने के बाद अंक तालिका में टॉप स्थान पर कब्जा कर लिया है. एमआई ने आईपीएल 2025 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया.

आईपीएल के इतिहास में तीन बार ऐसे मौके आए हैं जब एमआई ने एक सीजन में लगातार छह जीत हासिल की. उन्होंने सबसे पहले सीजन 2008 में ऐसा किया था. इसके बाद सीजन 2017 में भी उन्होंने ऐसा ही किया. इसके बाद मौजूदा सीजन में भी शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद उनकी गाड़ी अब सरपट दौड़ रही है.

खास बात यह है कि जब भी एमआई ने पांच या उससे ज्यादा जीत लगातार हासिल की है, तब-तब वे फाइनल (सीजन 2008 को छोड़कर) में पहुंचने में कामयाब रहे हैं.

एमआई ने आईपीएल 2025 के 50वें मैच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए. यह 17वीं बार ऐसा हुआ है जब इस टीम ने 200 प्लस का टारगेट सफलतापूर्वक डिफेंड किया और इतना लक्ष्य सेट करने के बाद एक भी मैच नहीं हारा. यानी पहले बैटिंग करते हुए 200 प्लस रन बनाने के बाद जीत के मामले में एमआई का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है.

एमआई ने यह मैच 100 रनों के बड़े अंतर से जीता. यह रनों के मामले में उनकी तीसरी सबसे बड़ी जीत है.एमआई की सबसे बड़ी जीत 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आई थी, जब उन्होंने 146 रनों से मैच जीता था. इसके बाद वे 2018 में भी केकेआर को उनके ही मैदान पर 102 रनों से हरा चुके हैं.

मुंबई इंडियंस की टीम अब 11 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हासिल करने के बाद टॉप पर है. दूसरे स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी इतने ही अंक हैं लेकिन एमआई का रन रेट बेहतर है. 10 टीमों में केवल एमआई ही एक ऐसी टीम है जिसका नेट रन रेट प्लस एक अंक से ऊपर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget