एक्सप्लोरर

Watch: फाइनल से पहले चेपॉक में झमाझम बारिश, फैंस का दिल तोड़ने वाला है वीडियो; जानें खिताबी मैच को लेकर नियम

IPL Final 2024: आईपीएल 2024 का फाइनल मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम यानी चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले फैंस के लिए बारिश के रूप में बुरी खबर आई है.

IPL Final 2024 Rain: आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई, रविवार को चेन्नई के चेपॉक में स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी जंग में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. लेकिन इस मैच से पहले चेपॉक से फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली तस्वीर सामने आई है. दरअसल चेपॉक में फाइनल से एक दिन पहले यानी 25 मई, शनिवार को झमाझम बारिश हो रही है. अगर बारिश में मैच धुल गया, तो आइए जानते हैं कि फैसे फाइनल का फैसला होगा. 

सोशल मीडिया पर चेपॉक स्टेडियम की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें बारिश नज़र आ रही है. बारिश के चलते केकेआर का अभ्यास सत्र रद्द हो गया. तस्वीर के अलावा चेन्नई की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें झमाझम बारिश होती दिख रही है. यह तस्वीर और वीडियो चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए काफी खराब है. 

बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो कैसे होगा विजेता का फैसला?

आईपीएल 2023 के फाइनल में भी बारिश के दखल डाला था. बारिश की वजह से मैच अगले दिन यानी रिजर्व डे पर पूरा किया गया था. लेकिन इस बार यानी आईपीएल 2024 के फाइनल को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई कि खिताबी मैच के लिए रिजर्व डे होगा या नहीं.

अगर बारिश ने मैच में खलल डाला तो कम से 5 ओवर का मुकाबला कराए जाने की कोशिश की जाएगी. अगर 5 ओवर का मैच नहीं हुआ तो सुपर ओवर के ज़रिए फैसला किया जा सकता है. अगर बारिश के चलते सुपर ओवर भी नहीं हो सका और रिजर्व डे भी नहीं रखा गया तो प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जा सकता है. 

कोलकाता और हैदराबाद ने फाइनल में बनाई जहग, पिछले सीज़न नहीं किया था क्वालीफाई

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई. केकेआर ने पहला क्वालीफायर जीतकर फाइनल में कदम रखा था, जबकि हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में जीत हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की. पिछले सीज़न यानी 2023 के आईपीएल में दोनों टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया था. 

 

ये भी पढ़ें...

वाइफ नताशा को पैसा देने के लिए गुजरात से मुंबई इंडियंस में आए थे हार्दिक पांड्या? सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget