एक्सप्लोरर

IPL 2024 Final: करोड़ों कमाए पर किया कुछ नहीं, टीमों को चूना लगा गए मैक्सवेल समेत ये तीन खिलाड़ी

IPL 2024 Final: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कई खिलाड़ियों ने करोड़ों रुपए कमाए. लेकिन इनमें से कुछ ही खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म कर सके. कई प्लेयर्स बुरी तरह फ्लॉप हुए.

IPL 2024 Final KKR vs SRH: आईपीएल 2024 का समापन हो चुका है. इस सीजन का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ तक पहुंची. लेकिन एलिमिनेटर में हार गई. दिल्ली कैपिटल्स पहले ही एलिमिनेट हो गई थी. इस तरह प्लेऑफ में कुल चार टीमें ही पहुंच सकी. इस सीजन के लिए टीमों ने करोड़ों रुपए खर्च किए थे. लेकिन इसका फायदा कुछ ही टीमों को मिल सका. इस सीजन के लिए करोड़ों रुपए सैलरी लेने वाले कई खिलाड़ी फ्लॉप हो गए.

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी का हिस्सा थे. उन्हें आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. लेकिन मैक्सवेल के टीम में रहने का कुछ खास फायदा नहीं हुआ. वे बैटिंग में बुरी तरह फ्लॉप हुए. इसके बॉलिंग में भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके. मैक्सवेल ने इस सीजन के 10 मैचों में 52 रन बनाए. इसके साथ ही 6 विकेट लिए. आरसीबी ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया. लेकिन एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करना पड़ा. उसने 14 मैच खेले थे और 7 जीते थे.

देवदत्त पडिक्कल (लखनऊ सुपर जायंट्स) -

देवदत्त पडिक्कल लखनऊ सुपर जायंट्स को चूना लगाकर चले गए. उन्हें लखनऊ ने ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से लिया था. पडिक्कल को 7.75 करोड़ रुपए सैलरी के लिए मिले. लेकिन उनका परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा. देवदत्त ने आईपीएल 2024 के 7 मैचों में 38 रन बनाए. वे एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके. लखनऊ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर रही थी.

कुमार कुशाग्र (दिल्ली कैपिटल्स) -

दिल्ली कैपिटल्स को कुमार कुशाग्र से काफी उम्मीद थी. लेकिन वे फ्लॉप साबित हुए. कुशाग्र को दिल्ली ने सैलरी के रूप में 7.20 करोड़ रुपए दिए. लेकिन वे कमाल नहीं दिखा सके. कुमार कुशाग्र को आईपीएल 2024 के 4 मैचों में खेलने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने महज 3 रन बनाए. दिल्ली पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर रही थी. उसने 14 मैच खेले और 7 जीते. इसके साथ ही 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें : Watch: KKR की जीत के बाद अमेरिका से ऋषभ पंत ने रिंकू को किया कॉल, देखें क्या हुई बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget