एक्सप्लोरर

IPL 2024 में आएंगे क्रिकेट के कुछ नए नियम, अब एक ओवर में दो बाउंसर फेंक पाएंगे बॉलर्स!

IPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले आईपीएल 2024 के बारे में एक बड़ी और नई ख़बर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक अब से आईपीएल में गेंदबाज एक ओवर में अधिकतम दो बाउंसर फेंक सकेंगे.

IPL Auctions: आईपीएल 2024 के लिए दुबई में आज यानी 19 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन किया जाना है, लेकिन उससे ठीक पहले एक बड़ी ख़बर सामने आई है. एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के इस अपकमिंग सीज़न में भी कुछ नियम बदले जाएंगे, और कुछ नए नियमों को जोड़ा जाएगा. आपको याद होगा कि पिछले आईपीएल से पहले भी इंपैक्ट प्लेयर और नो बॉल, वाइड बॉल को रिव्यू करने का नियम लाया गया था.

एक ओवर में दो बाउंसर्स

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के अगले सीज़न यानी आईपीएल 2024 से गेंदबाज आईपीएल मैचों के हर एक ओवर में अधिकतम 2 बाउंसर्स फेंक सकते हैं. अभी तक ऐसा नहीं था. अभी तक आईपीएल में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जैसा नियम ही चल रहा था, जिसके मुताबिक गेंदबाज एक ओवर में अधिकतम एक ही बाउंसर फेंक सकते थे, उससे ज्यादा फेंकने पर उसे नो बॉल माना जाता था. हालांकि, आईपीएल में अब ऐसा नहीं होगा, लेकिन अभी तक इस नए नियम के बारे में बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

आईपीएल में हर साल कुछ नए नियमों को जोड़ा जा रहा है. पिछले साल इंपैक्ट प्लेयर के नियम ने आईपीएल के मैचों में काफी इंपैक्ट डाला था. कुछ लोगों को यह नियम अच्छा लगा, तो कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था. वहीं, वाइड और नो बॉल के मामले में भी बल्लेबाज को रिव्यू करने का अधिकार दिया गया था, ताकि उन्हें अगर शंका है, तो वो खुध समाधान कर सकते हैं.

आईपीएल ऑक्शन में बिकेंगे कुल 77 खिलाड़ी

बहरहाल, आईपीएल के नियमों की बात तो बाद में आएगी, पहले ऑक्शन की बात होनी बाकी है. आईपीएल 2024 के लिए आज यानी 19 दिसंबर को ही ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है. ऑक्शन के लिए सभी 10 टीमों ने तैयारियां कर ली है. इस बार के ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों का नाम आएगा, जिनमें से 214 खिलाड़ी भारतीय होंगे, और 119 खिलाड़ी विदेशी होंगे. हालांकि, इस बार के ऑक्शन में सिर्फ 77 खिलाड़ियों के बिकने की स्लॉट बाकी है, जिनमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट की संख्या 30 है. अब देखना होगा कि इन 77 खिलाड़ियों में से सबसे महंगा खिलाड़ी कौनसा होगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2024 Auction: इन 5 तेज गेंदबाजों पर लगेगी सबसे बड़ी बोली, 10-20 करोड़ रुपये तक खर्च करेंगे ये टीम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget