एक्सप्लोरर

IPL 2023: क्यों प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी RCB? ये रहे क्वालीफाई न कर पाने के 3 बड़े कारण

IPL 2023, RCB: गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी. जानिए आरसीबी आखिरी क्यों प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी.

Why RCB didn't qualify in playoffs in IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीज़न अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है. लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब 23 मई से प्लेऑफ मैचों की शुरुआत होगी. 

आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्वालीफाई किया है. आरसीबी टॉप-4 में पहुंचने से चूक गई. बीती रात, 21 मई को गुजरात के खिलाफ हार से आरसीबी प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी. यहां जानिए आखिरी क्यों आरसीबी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई. 

1- नीलामी में नहीं खरीदा मैच फिनिशर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 से सबक नहीं लिया और आईपीएल 2023 की नीलामी में छह या सात नंबर के लिए किसी मैच फिनिशर को नहीं खरीदा. गुजरात के खिलाफ हार के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने स्वीकार किया कि टीम में छह या सात नंबर पर विस्फोटक खिलाड़ी न होने की वजह से टीम की यह हालत हुई. पिछले सीज़न में दिनेश कार्तिक ने कई मैचों में शानदार फिनिश किया था. इस साल भी टीम उनके ऊपर ही निर्भर रही, लेकिन इस साल कार्तिक पिछले सीज़न जैसी बल्लेबाज़ी नहीं कर सके. 

2- रजत पाटीदार का चोटिल हो जाना, तीन नंबर पर नहीं मिला भरोसेमंद खिलाड़ी

नंबर तीन के आरसीबी के भरोसेमंद बल्लेबाज़ रजत पाटीदार शुरुआत में ही चोटिल हो गए. इस वजह से शुरुआत में फाफ और विराट के ढेरों रन बनाने के बावजूद कोई भी खिलाड़ी तीन नंबर पर टिक कर बल्लेबाज़ी नहीं कर सके. इस दौरान महिपाल लोमरोर, अनुज रावत और शाहबाज़ अहमद को इस क्रम पर आज़माया गया, लेकिन सभी फ्लॉप साबित रहे. फिर आरसीबी मैनेजमेंट ने ग्लेन मैक्सवेल को नंबर तीन पर खिलाने का फैसला लिया, जो सही साबित हुआ. लेकिन इससे मिडिल ऑर्डर काफी कमज़ोर हो गया. यानी टीम रजत पाटीदार का सही रिप्लेसमेंट ढूंढ़ने में नाकाम रही, जो उनकी विफलता का एक बड़ा कारण रहा. 

3- अनुभवी भारतीय स्पिनर्स की कमी

आरसीबी ने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले युजवेंद्र चहल को रिलीज़ कर दिया था. इसके बाद से उसके स्पिनर्स दूसरी सफल टीमों की तरह प्रदर्शन नहीं कर पाए. टीम को वानिंदु हसारंगा से बहुत उम्मीदों थीं, लेकिन वह भारतीय पिचों पर असरदार नहीं दिखे. न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल भी कुछ कमाल नहीं कर सके. साफ तौर पर आरसीबी को एक अनुभवी भारतीय स्पिनर की कमी खली. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget