एक्सप्लोरर

RR vs RCB: क्या होता है डॉयमंड डक? आरसीबी के खिलाफ आर अश्विन की हुई है शर्मनाक लिस्ट में एंट्री

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज आर अश्विन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना खाता नहीं खोल पाए. वह डायमंड डक पर आउट हुए.

IPL 2023, R Ashwin Out On Diamond Duck: आईपीएल 2023 का 60वां मैच 14 मई को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. जयपुर में हुए इस मुकाबले में बैंगलोर ने राजस्थान पर एकतरफा जीत दर्ज की. आरसीबी ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 171 रन बनाए. जीत के लिए 172 रन का टारगेट हासिल करने उतरी राजस्थान की टीम 10.3 ओवर में महज 59 रन पर ढेर हो गई. बैंगलोर ने यह मुकाबला 112 रन से जीता. इस मैच में राजस्थान के बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन जिस तरह आउट हुए वह चर्चा का विषय बन गया. दरअसल अश्विन मैच में खाता नहीं खोल पाए और वह डायमंड डक पर आउट हुए. 

क्या होता डायमंड डक?

क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर सुनने में आता है कि खिलाड़ी गोल्डन डक पर आउट हो गया. जब कोई बल्लेबाज बगैर खाता खोले पहली गेंद पर आउट होता है तो उसे गोल्डन डक कहते हैं. डायमंड डक इससे थोड़ा अलग है. जब कोई खिलाड़ी बिनी किसी गेंद का सामना किए नॉन स्ट्राइक पर खड़ा होता है और रन लेने के दौरान जब वह शू्न्य पर रन आउट हो जाता है तो इसे डायमंड डक कहा जाता है. 14 मई को जयपुर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान के बल्लेबाज आर अश्विन इसी तरह आउट हुए. यह घटना राजस्थान की पारी के आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर हुई.

RCB की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 112 रन की धमाकेदार जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है. अभी बैंगलोर को 2 मैच खेलना बाकी है. अगर आरसीबी की टीम यह दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीत जाती है तो उसके अंतिम चार में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी. हालांकि प्लेऑफ की रेस बैंगलोर के लिए मुश्किल है. इसके लिए उसे अपने दोनों मुकाबले जीतने के अलावा दूसरे टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा. आईपीएल 2023 में आरसीबी ने अब तक 12 मैच खेले हैं जिनमें 6 जीते और 6 हारे हैं. 12 अंक के साथ बैंगलोर की टीम पांचवें नंबर पर है. 

यह भी पढ़ें...

GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ मैच में प्लेऑफ पर होगी गुजरात की नजर, जानें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget