एक्सप्लोरर

CSK vs KKR मैच के बाद इन खिलाड़ियों के पास है पर्पल और ऑरेंज कैप, जानिए कौन-कौन है दावेदार

IPL 2023: इस सीज़न 61 मैचों तक फाफ डु प्लेसिस रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं. वहीं राशिद खान विकेट चटकाने में शीर्ष पर हैं.

IPL 2023 Purple And Orange Cap Holder: आईपीएल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है. लीग स्टेज में अब सिर्फ 9 मैच ही बाकी रह गए हैं. इसके बाद 28 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. रविवार 14 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया, जिसे केकेआर ने 6 विकेट से जीता.

केकेआर और चेन्नई के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प हो गई है. आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किए हुए हैं. उनके नाम 12 मैचों में 57.36 की औसत और 154.28 के स्ट्राइक रेट से 631 रन हैं. लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद यशस्वी जायसवाल उनसे काफी पीछे हैं. जायसवाल के नाम 575 रन हैं. 

सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने की होड़ में चेन्नई के डेवोन कॉनवे भी शामिल हैं. तीसरे नंबर पर मौजूद कॉनवे के नाम 498 रन हैं. वहीं पांचवें नंबर पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने अब तक 479 रन बनाए हैं. 

पर्पल कैप की बात करें तो गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर राशिद खान 23 विकेट के साथ टॉप पर हैं. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र हैं. चहल अब तक 21 विकेट ले चुके हैं. लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पीयुष चावला हैं. चावला ने इस सीज़न में अब तक 19 विकेट चटकाए हैं. 

जानें प्वाइंट्स टेबल का ताज़ा हाल

आईपीएल 2023 में अब तक 61 मुकाबले खेले जा चुके हैं. फिलहाल गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है. गुजरात ने अब तक 12 मैचों में से आठ मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 15 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. मुंबई 14 प्वाइंट्स के साथ तीसरे और लखनऊ 13 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है. इसके बाद आरसीबी, केकेआर, राजस्थान और पंजाब के 12-12 प्वाइंट्स हैं. वहीं हैदराबाद और दिल्ली के आठ-आठ प्वाइंट्स हैं. दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.  

यह भी पढ़ें-

IPL 2023 Playoffs: सिर्फ 9 मैच बाकी, किसी टीम ने प्लेऑफ के लिए नहीं किया क्लावीफाई, 9 टीमों के पास मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget