एक्सप्लोरर

IPL 2023: पंजाब किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद भावुक हुए शिखर धवन, पढ़ें टीम को लेकर क्या कहा

Indian Premier League: पंजाब किंग्स का आईपीएल 2023 में सफर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में मिली हार के साथ समाप्त हो गया. पंजाब ने इस सीजन 14 मैचों में से सिर्फ 6 में जीत हासिल की.

Punjab Kings Performance In IPL 2023: पंजाब किंग्स (PBKS) का सफर आईपीएल के 16वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 विकेट से मिली हार के साथ खत्म हो गया. शिखर धवन की कप्तानी में इस सीजन खेलने उतरी पंजाब किंग्स ने 14 लीग मुकाबलों में से सिर्फ 6 में जीत हासिल की. इस सीजन टीम के प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कप्तान शिखर धवन ने भी टीम के प्रदर्शन को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की.

शिखर धवन ने राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए कहा कि उनकी टीम ने कुछ-कुछ जगह पर बेहतर खेल दिखाया. धवन के अनुसार जब बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया तो उस समय गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके. जब गेंदबाजों ने अच्छा किया तो बल्लेबाजों ने निराश किया.

धवन ने अपने बयान में कहा कि मुझे लगता है कि इस सीजन हम कभी बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते दिखे और कभी गेंदबाजी में. लेकिन हम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में एक साथ प्रदर्शन करने में सफल नहीं हो सके. यह एक युवा टीम है और हमने इस सीजन अपनी गलतियों से काफी कुछ सीखा.

शिखर धवन आईपीएल में यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन भले ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाने के साथ आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. धवन आईपीएल इतिहास में 750 चौके लगाने वाले अब पहले खिलाड़ी बन गए हैं. धवन के बाद इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर हैं. वॉर्नर के नाम आईपीएल में अब तक 639 चौके दर्ज हैं.

शिखर धवन ने आईपीएल के इस सीजन 11 मैचों में 373 रन बनाए. इसमें 3 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल है. धवन के बल्ले से 99 रनों की सर्वाधिक रनों पारी देखने को मिली.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: शॉन मार्श के 15 साल पुराने रिकॉर्ड क्लब में शामिल हुए यशस्वी, अर्धशतक लगाकर हासिल की उपलब्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget