एक्सप्लोरर

IPL 2023 Points Table: पंजाब को हराकर मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया एक और कदम, जानें बाकी टीमों का हाल

MI vs PBKS: इस जीत के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस प्वॉइंटेस टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है जबकि पंजाब किंग्स की टीम सातवें नंबर पर खिसक गई है.

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को हरा दिया है. इस मैच में शिखर धवन की टीम को अपने घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य मिला था. मुंबई इंडियंस ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव रहे जबकि बाकी का काम टिम डेविड और तिलक वर्मा ने किया.

मुंबई इंडियंस के लिए ओपनर ईशान किशन ने 41 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों पर 66 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के जड़े. जबकि तिलक वर्मा 10 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे. इसके अलावा टिम डेविड ने 10 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस प्वॉइंटेस टेबल में छठे नंबर पर पहुंची

वहीं, इस जीत के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस प्वॉइंटेस टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है. जबकि पंजाब किंग्स की टीम सातवें नंबर खिसक गई है. हालांकि, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के 10-10 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण रोहित शर्मा की टीम छठे नंबर पर काबिज है.

गुजरात टाइटंस टॉप पर बरकरार

हालांकि, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 12 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है. जबकि दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम काबिज है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर है. लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के 11-11 प्वॉइंट्स हैं. इसके अलावा चौथे, पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर क्रमशः राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम काबिज है. राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के 10-10 प्वॉइंटेस हैं.

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स प्वॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है. जबकि इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद नौवें और दिल्ली कैपिटल्स दसवें नंबर पर काबिज है. कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के 6-6 प्वॉइंट्स हैं.

ये भी पढ़ें-

PBKS vs MI: सूर्यकुमार और ईशान के तूफान के आगे बौना दिखा पंजाब का 214 का विशाल स्कोर, मुंबई ने आसानी से जीता मैच

PBKS vs MI: मुंबई ने पंजाब से लिया पिछली हार का बदला, आसानी से हासिल किया 215 का लक्ष्य, सूर्यकुमार और ईशान चमके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget