एक्सप्लोरर

IPL 2023 Champion CSK: धोनी ने जडेजा को गोद में उठाकर मनाया जश्न, चेन्नई के चैंपियन बनने के बाद वीडियो में देखें इमोशनल मोमेंट

MS Dhoni CSK IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता. सीएसके के जीत के बाद धोनी ने जडेजा के साथ जमकर जश्न मनाया.

MS Dhoni Chennai Super Kings Champion IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 के फाइनल में जीतकर पांचवीं बार चैंपियन बनी. यह पल टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ-साथ फैंस के लिए भी काफी अहम मौका रहा. चेन्नई की जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जमकर जश्न मनाया. उन्होंने रवींद्र जडेजा को गोद में उठा लिया. यह वीडियो आईपीएल ने ट्वीट किया है. इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो गए. उन्होंने ट्विटर पर प्रतिक्रिया जाहिर की है.

आईपीएल 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला गया. गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए. इसके जवाब में चेन्नई को बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम से लक्ष्य दिया गया. चेन्नई ने 5 विकेट रहते हुए मैच जीत लिया. टीम को जडेजा ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिला दी. उन्होंने मोहित शर्मा के ओवर में चौके के साथ एक छक्का भी जड़ा था. इस जीत के साथ ही वे दौड़ते वे धोनी के पास पहुंचे. धोनी ने उन्हें गोद में उठा लिया.

चेन्नई की जीत के बाद धोनी-जडेजा के साथ-साथ बाकी खिलाड़ी भी जश्न के माहौल में खो गए. आईपीएल ने जडेजा और धोनी का वीडियो ट्वीट किया है. इसे खबर लिखने तक करीब 40 हजार लोग लाइक कर चुके थे. जबकि सैकड़ों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की है. धोनी का जडेजा को गोद में उठाना फैंस के लिए भावुक करने वाला लम्हा रहा. फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर इस बात को जाहिर किया.

गौरतलब है कि फाइनल में चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में 47 रन बनाए. शिवम दुबे ने 21 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए. जडेजा ने 6 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए. अंबाती रायुडू ने 19 रनों का योगदान दिया. जबकि अजिंक्य रहाणे ने 27 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें : MS Dhoni Retirement Plan: क्या महेंद्र सिंह धोनी हो रहे हैं रिटायर? चेन्नई के चैंपियन बनने के बाद खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget