एक्सप्लोरर

MI vs GT: टी20 फॉर्मेट में 200+ स्ट्राइक रेट से शतक लगाते हैं सूर्यकुमार यादव, आंकड़े दे रहे गवाही

IPL 2023: सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट के अनूठे क्रिकेटर हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में अब तक चार शतक लगाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा.

Suryakumar Yadav T20 Centuries: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 57वां मैच 12 मई को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 27 रन से हराया. रोहित शर्मा की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 218 रन बनाए. जीत के लिए 219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन बना सकी. मुबई इंडियंस को मैच जिताने में सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए 103 रन की पारी खेली. ओवर ऑल टी20 फॉर्मेट की बात की जाए तो यह सूर्या का चौथा शतक है. खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में जब-जब शतक लगाया है तो उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा. 

200+ स्ट्राइक रेट से जड़े शतक

सूर्यकुमार यादव मौजूदा दौर के अद्भुत क्रिकेटर हैं. मैच के दौरान वह कुछ ऐसे शॉट्स लगाते हैं जो किताबों में नहीं हैं. ये स्ट्रोक उन्होंने खुद ईजाद किए हैं. सूर्या टी20 फॉर्मेट में अब तक चार शतक लगा चुके हैं. इस दौरान उनका हर बार 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट रहा. सूर्या ने सबसे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में शतक लगाया था. तब उन्होंने 212.72 के स्ट्राइक रेट से 55 गेंद पर 117 रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपना दूसरा शतक न्यूजीलैंड के विरुद्ध जड़ा. उस मुकाबले में उन्होंने 217.64 के स्ट्राइक रेट के साथ 51 गेंद पर 111 रन की पारी खेली. 

इसी तरह श्रीलंका के विरुद्ध टी20 मैच में भी शतकीय पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा. इस मैच में सूर्या ने 219.40 के स्ट्राइक रेट के साथ 51 गेंद पर 112 रन बनाए. उनका 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का सिलसिला आईपीएल में भी जारी रहा. 12 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सूर्या ने 210.20 के स्ट्राइक रेट के साथ 49 गेंद पर 103 रन की पारी खेली. इन आंकड़ों से पता चलता है कि उन्होंने टी20 फॉर्मेट में जब-जब शतक लगाया उनका स्ट्राइक रेट हमेशा 200 से ज्यादा का रहा. 

यह भी पढ़ें...

MI vs GT: मुंबई की जीत के 'हीरो' रहे सूर्यकुमार यादव, 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने के बाद बताया गेम प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget