एक्सप्लोरर

PBKS vs LSG: ऐसी हो सकती है पंजाब और लखनऊ की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Indian Premier League: आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब और लखनऊ की टीम का आमना-सामना एक बार फिर से देखने को मिलेगा. पिछली भिड़ंत में पंजाब ने 2 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया था.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का 38वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच पंजाब के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन दोनों ही टीमों की यह दूसरी भिड़ंत होगी. इससे पहले खेले गए मुकाबले में पंजाब की टीम ने 2 विकेट की करीबी जीत हासिल की थी.

पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को उन्हीं के घर पर शानदार तरीके से मात दी थी. पंजाब के लिए पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी में कप्तान सैम करन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सभी को प्रभावित किया था. पॉइंट्स टेबल में इस समय पंजाब की टीम 6ठे नंबर है, जिसमें उन्होंने 7 में से अब तक 4 मुकाबलों को अपने नाम किया है.

वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की बात की जाए तो उनके लिए यह सीजन अच्छा नहीं कहा जा सकता. लखनऊ की टीम को अपने पिछले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ 7 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें वह एक समय मैच को काफी आसानी से जीतते हुए नजर आ रहे थे. टीम अब पॉइंट्स टेबल में 7 मैचों में 4 जीत के बाद चौथे स्थान पर है.

पिच रिपोर्ट

पंजाब और लखनऊ के बीच में यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच को लेकर बात की जाए तो अब तक खेले गए 59 आईपीएल मुकाबलों में 33 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 26 बार मैच को अपने नाम कर सकी है. यहां की पिच पर स्पिन गेंदबाजों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 166 रनों के करीब का देखने को मिला है.

संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स – अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियम लिविंगस्टन, सैम करन (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह.

लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आवेश खान, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, नवीन उल हक.

मैच प्रिडिक्शन

इस मैच के परिणाम को लेकर बात की जाए तो उसमें पंजाब किंग्स का पलड़ा उनका फॉर्म देखते हुए भारी कहा जा सकता है. इस मुकाबले में लखनऊ की टीम को जीत हासिल करने के लिए काफी बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन करना होगा. वहीं टॉस भी काफी अहम साबित होगा क्योंकि दूसरी बल्लेबाजी के समय ओस की वजह से रन बनाना थोड़ा आसान काम हो जाता है.

यह भी पढ़ें...

मेडन ओवर फेंकने में ट्रेंट बोल्ट आगे, डॉट बॉल्स में सिराज नंबर-1; IPL 2023 में गेंदबाजी से जुड़े 10 खास आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget