एक्सप्लोरर

PBKS vs GT: आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस में किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब

Indian Premier League: आईपीएल के 16वें सीजन का 18वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में किसकी जीत होगी.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 18वें लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस की टीम का आमना-सामना होगा. दोनों ही टीमों के बीच में यह मुकाबला पंजाब किंग्स टीम के होम ग्राउंड आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक इस सीजन में 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उनको 2 में जहां जीत हासिल हुई है वहीं 1 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब और गुजरात की टीम के बीच में अब तक आईपीएल में 2 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 1 बार पंजाब तो एक बार गुजरात की टीम को जीत हासिल हुई है.

पंजाब किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था. इस सीजन के अपने शुरुआती 2 लीग मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने कोलकाता की टीम DLS नियमानुसार 7 रनों से मात दी जबकि दूसरे मैच में राजस्थान की टीम को 5 रनों की करीबी मात दी थी. इस सीजन अब तक पंजाब के लिए कप्तान शिखर धवन ने बल्ले से अहम भूमिका निभाते हुए सर्वाधिक 225 रन बना चुके हैं.

गुजरात टाइटंस टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपने शुरुआती 2 लीग मुकाबलों को शानदार तरीके से अपने नाम किया था. इसके बाद अपने तीसरे लीग मुकाबले में उन्हें कोलकाता के खिलाफ 3 विकेट से रोमांचक हार का सामना का सामना करना पड़ा. गुजरात की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल पर 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है.

लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का रहा इस मैदान पर पलड़ा भारी

दोनों ही टीमों के बीच में यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेकर बात की जाए तो उसमें तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलते हुए देखी जाती है. इस मैदान पर अब तक खेले गए 57 मुकाबलों में से 32 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत हासिल हुई है.

अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स की टीम ने 56 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 31 में उन्हें जीत हासिल हुई है, जबकि 26 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. यहां की पिच में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 166 रनों का देखने को मिला है.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: संजू सैमसन पर भारी पड़ी धोनी की सीएसके के खिलाफ जीत, चुकाने पड़ेंगे लाखों रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget