एक्सप्लोरर

IPL 2023, LSG vs SRH: हैदराबाद की लगातार दूसरी हार के पीछे रहे 3 बड़े कारण, पढ़ें लखनऊ ने कैसे दर्ज की जीत

SRH in IPL 2023: लखनऊ ने हैदराबाद की टीम को आईपीएल दसवें मैच में एकतरफा तरीके से मात दे दी. आइए हम आपको सनराइजर्स हैदराबाद के इस हार के तीन मुख्य कारण बताते हैं.

Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2023 का दसवां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के श्री अटल बिहारी बाजपेयी एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को लखनऊ ने 16 ओवर में ही 5 विकेट से जीत लिया. सनराइजर्स हैदराबाद को इस सीजन के पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा. 

आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में सिर्फ 121 रन बनाए थे, जिसे लखनऊ ने काफी आसानी से चेज़ करके मैच अपने नाम कर लिया. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद की इस हार के तीन सबसे बड़े कारण क्या थे.

पहला कारण: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना

सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान एडन मार्करम लखनऊ की पिच को ठीक से पढ़ नहीं पाए. एडन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनके लिए यह फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ. आज की पिच शुरुआत से काफी स्लो थी, जो धीरे-धीरे दूसरी पारी में बेहतर होती चली गई. इस वजह से इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना मुश्किल था, जबकि दूसरी पारी में लखनऊ के बल्लेबाजों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई.

दूसरा कारण: बल्लेबाजों द्वारा खराब प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी खराब प्रदर्शन किया. हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों ने 100 से भी कम के स्ट्राइक रेट पर बल्लेबाजी थी, वहीं कप्तान समेत दो बल्लेबाज को अपना खाता ही नहीं खोल पाए. 13.25 करोड़ वाले हैरी ब्रूक भी लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप साबित हुए. वाशिंगटन सुंदर हैदराबाद की लड़खड़ाती पारी को संभालते-संभालते इतनी धीमी पारी खेल गए कि उनका स्ट्राइक रेट 60 से भी नीचे रह गया. इन वजहों से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 121 रन ही बना पाई.

तीसरा कारण: खराब फिल्डिंग और एक्सट्रा रन

सनराइजर्स हैदराबाद के फिल्डर्स ने बेहद कम रन होने के बावजूद भी काफी खराब फिल्डिंग की. इसके अलावा हैदराबाद के गेंदबाजों ने इस मैच में 17 रन एक्सट्रा में दिए, जिनमें से 15 तो सिर्फ वाइड गेंद थी. सिर्फ 121 रन को डिफेंड करने के लिए कोई भी टीम 15 वाइड नहीं दे सकती क्योंकि 15 वाइड में देने में बल्लेबाजी टीम को 15 एक्सट्रा रनों के साथ-साथ 15 एक्स्ट्रा गेंद भी खेलने को मिलती है. इसका मतलब है कि 20 ओवर वाला मैच 22.3 ओवर का हो जाता है. 

इन्हीं कारणों की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ के खिलाफ इस मैच में बेहद बुरी हार का सामना करना पड़ा. इस हार की वजह से हैदराबाद की टीम अब पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले यानी दसवें स्थान पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: RCB का नाम सुनते ही लाइव शो छोड़कर चली गईं डीवीलियर्स की पत्नी, झगड़े का वीडियो वायरल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget