एक्सप्लोरर

Kyle Mayers Half Century: पंजाब के खिलाफ दिखा काइल मेयर्स का विस्फोटक अंदाज, सिर्फ 20 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक

Indian Premier League: पंजाब के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज काइल मेयर्स का विस्फोटक अंदाज देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 24 गेंदों में 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम का हिस्सा ओपनिंग बल्लेबाज काइल मेयर्स का लगातार विस्फोटक अंदाज देखने को मिल रहा है. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में काइल मेयर्स ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इस मुकाबले में मेयर्स 24 गेंदों में 54 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के बाद कगिसो रबाडा का शिकार बने. इस सीजन मेयर्स पावरप्ले में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं.

इस सीजन में पावर प्ले में सर्वाधिक स्कोर को लेकर बात की जाए तो उसमें काइल मेयर्स 54 के बाद जॉस बटलर 54, काइल मेयर्स 53, अजिंक्य रहाणे 53 और जेसन रॉय 48 रनों की पारियां शामिल हैं.

पंजाब किंग्स ने लखनऊ के खिलाफ इस मैच टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद लोकेश राहुल और काइल मेयर्स की जोड़ी मैदान पर कुछ अलग ही इरादे के साथ बल्लेबाजी करने उतरी. मेयर्स को पारी के पहले ओवर में सिर्फ 1 गेंद खेलने का मौका मिला और उन्होंने इसपर 1 रन लेकर दूसरे छोर पर चले गए.

काइल मेयर्स ने पारी के दूसरे ओवर की शुरुआत चौके के साथ की और अर्शदीप सिंह के इस ओवर में उन्होंने कुल 4 चौके लगाकर अपनी पारी को रफ्तार देने का काम किया. मेयर्स के बल्ले से पारी के तीसरे ओवर में एक चौका और एक छक्का देखने को मिला. लखनऊ की टीम ने 3 ओवरों के खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए थे.

लोकेश राहुल के 12 रन बनाकर आउट होने के बाद काइल मेयर्स ने इसका असर रन गति पर बिल्कुल भी नहीं पड़ने दिया. मेयर्स ने पारी के 5वें ओवर में कुल 17 रन बना दिए जिससे स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 62 रनों पर पहुंच गया. काइल मेयर्स ने अपना अर्धशतक छक्के के साथ 20 गेंदों में पूरा किया. इसके बाद उनकी पारी 24 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों के साथ 54 रनों पर जाकर खत्म हुई.

इस सीजन काइल मेयर्स के बल्ले से निकला चौथा अर्धशतक

काइल मेयर्स का अभी तक इस सीजन में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उनके बल्ले से चौथी बार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है. मायर्स अभी तक इस सीजन में 73, 53, 51 और रनों की पारियां खेल चुके हैं.

 

यह भी पढ़ें...

CSK Vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस हरकत का धोनी को है बड़ा मलाल, साथी खिलाड़ी का चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget