एक्सप्लोरर

CSK Vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस हरकत का धोनी को है बड़ा मलाल, साथी खिलाड़ी का चौंकाने वाला खुलासा

CSK Vs RR: अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए धोनी मैदान पर पहुंच गए थे. धोनी को अपनी इस हरकर का मलाल है.

CSK Vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 16 में गुरुवार को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 32 रन से मात दे दी. हालांकि इस मैच के बीच सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है. लंबे समय तक मैदान पर धोनी के साथी रहे पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथ्थपा ने बताया है कि माही को किस बात का मलाल सबसे ज्यादा है.

दरअसल, क्रिकेट के मैदान पर धोनी को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है. लेकिन 2019 में राजस्थान रॉयल्स और सीएसके के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा वाक्या हुआ था कि धोनी अपना आपा खो बैठे थे. इतना ही नहीं धोनी डगआउट से मैदान के बीच में अंपायर्स के साथ बहस करने भी पहुंच गए थे. उथ्थपा का कहना है धोनी को हमेशा इस बात का मलाल रहेगा.

2019 में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में सीएसके ने 24 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद धोनी ने 58 और रायडू ने 57 रन की पारी खेलकर सीएसके को संभाला. आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी. जडेजा ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की. हालांकि आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोक्स ने धोनी का विकेट ले लिया.

धोनी ने मानी गलती

इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए सेंटनर मैदान पर आए. स्टोक्स ने फुलटॉस फेंकी. अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया. हालांकि लेग अंपायर ने इस फैसले को बदल दिया और इस गेंद को जायज बताया. इस बात पर धोनी भड़क गए और मैदान के बीच पहुंचकर अंपायर्स के साथ बहस करने लगे.

हालांकि इस फैसले का मैच के नतीजे पर कोई फर्क नहीं पड़ा. सेंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सीएसके को जीत दिला दी. इस घटना का जिक्र करते हुए उथ्थपा ने कहा, ''मैंने धोनी से इस बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वो बहुत अपसेट हो गए थे. धोनी ने माना कि अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए उन्हें मैदान के बीच नहीं जाना चाहिए था.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget