एक्सप्लोरर

KKR vs SRH: कोलकाता के खिलाफ जीरो पर आउट हुए हैरी ब्रूक, ब्रेट ली ने दी टीम से बाहर करने की सलाह!

Harry Brook IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज खिलाड़ी हैरी ब्रूक कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीरो पर आउट हो गए. ब्रेट ली ने ब्रूक के परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया दी है.

Harry Brook SRH vs KKR IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में हैदराबाद के खिलाड़ी हैरी ब्रूक जीरो पर आउट हो गए. उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और एक भी रन नहीं बना सके. ब्रूक को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेट ली ने प्रतिक्रिया दी है. ब्रेट ली का मानना है कि ब्रूक को आराम देना चाहिए. उन्हें कुछ मैचों से ब्रेक देकर ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ी को मिडिल ऑर्डर में जगह देनी चाहिए.

हैरी ब्रूक आईपीएल में कई बार अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में शतक भी लगाया है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ब्रेट ली ने ब्रूक का जिक्र करते हुए कहा, ''वे अच्छे खिलाड़ी हैं. वे टेस्ट में शतक लगा चुके हैं. उन्होंने यहां भी शतक लगाया है. लेकिन हैदराबाद जगह खो रही है. हैरी ब्रूक की जगह शायद कुछ मैचों में किसी और को लेकर आए. ब्रूक के आगे किसी की नहीं चलती है. वे विस्फोटक खिलाड़ी हैं. लेकिन अभी सही माइंडसेट में नहीं हैं.''

हैरी ब्रूक ने आईपीएल के इसी सीजन में डेब्यू किया है. उन्होंने अब तक 9 मैच खेले हैं. इस दौरान 163 रन बनाए. ब्रूक ने एक शतक लगाया है. इंग्लैंड के खिलाड़ी ब्रूक 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 372 रन बनाए हैं. ब्रूक ने एक अर्धशतक लगाया है. वे 6 टेस्ट मैचों में 809 रन बना चुके हैं. ब्रूक ने टेस्ट फॉर्मेट में 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 3 वनडे मैच भी खेले हैं.

बता दें कि हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है. उसने अब तक 9 मैच खेले हैं और इस दौरान सिर्फ 3 में जीत दर्ज की. हैदराबाद को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उसने 9 में से 6 मैच जीते हैं. उसके पास फिलहाल सबसे ज्यादा 12 पॉइंट्स हैं. लखनऊ दूसरे नंबर पर है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर है. 

यह भी पढ़ें : KKR vs SRH: कोलकाता के खिलाफ मैच हारने के बाद मार्करम की प्रतिक्रिया, बताया हैदराबाद से कहां हुई चूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget