एक्सप्लोरर

IPL 2023: RCB ने बड़ी जीत के साथ सुधारा अपना नेट रनरेट, पढ़िए प्लेऑफ में कैसे मिल सकती है जगह

IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने 112 रनों की बड़ी जीत दर्ज करने के साथ प्लेऑफ में अपने पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है. आरसीबी को अब अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे.

Indian Premier League 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 112 रनों की बड़ी जीत दर्ज करने के साथ अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को पूरी तरह से जिंदा रखा हुआ है. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार से टीम को एक झटका जरूर लगा था. अब राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ टीम एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौट आई है.

राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी कप्तान फाफ डू प्लेसिस का इस सीजन शानदार फॉर्म जारी देखने को मिला. फाफ ने इस सीजन अपना चौथा अर्धशतक लगाने के साथ ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अहम साझेदारी भी की. ग्लेन मैक्सवेल ने इस मैच में 54 रन बनाए. आरसीबी की टीम 20 ओवरों के बाद 171 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही.

आरसीबी के गेंदबाजों ने इसके बाद अपना काम बखूबी करते हुए राजस्थान की पारी को सिर्फ 59 रनों पर समेट दिया. इस जीत से आरसीबी का नेट रनरेट जो मुकाबले से पहले माइनस में था वह सीधे प्लस में पहुंच गया. अब इस जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में भी 5वें स्थान पर पहुंच गई है.

अब आरसीबी किस तरह से प्लेऑफ में पहुंच सकती है

आरसीबी के पास अब इस सीजन में सिर्फ 2 और लीग मुकाबले बचे हैं. टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इन दोनों में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है. आरसीबी को अपना अगला मुकाबला 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलना है.

इन दोनों मैचों में जीत हासिल करने के साथ आरसीबी सीजन का अंत 16 अंकों के साथ करेगी. हालांकि आरसीबी को अपनी जीत के साथ कुछ दूसरे मुकाबलों के परिणाम पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. आरसीबी को पंजाब किंग्स के बाकी बचे 2 मुकाबलों में से किसी एक में हार की उम्मीद करनी होगी.

पंजाब किंग्स को अपने अगले 2 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने हैं. इसके अलावा मुंबई और लखनऊ के बीच होने वाला मुकाबला भी आरसीबी के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. इस मैच में आरसीबी को मुंबई की जीत से लाभ होगा क्योंकि इससे लखनऊ की टीम 16 अंकों तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकेगी. लखनऊ के अभी 12 मैचों में 13 अंक हैं.

यह भी पढ़ें...

Mother’s Day 2023: 'मदर्स डे' पर कोहली ने शेयर किया खास पोस्ट, मां के साथ शेयर की वाइफ अनुष्का शर्मा की फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget