एक्सप्लोरर

GT vs MI Qualifier 2: मुंबई के खिलाफ बिना खेले ही फाइनल में पहुंच सकती है गुजरात, पढ़ें बारिश को लेकर क्या हैं नियम

GT vs MI IPL 2023: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफायर मैच खेला जाएगा. लेकिन यह मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित हो सकता है.

IPL 2023 Qualifier 2 Gujarat Titans vs Mumbai Indians: आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है. यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी. मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद में होना है. लेकिन मैच से ठीक पहले यहां बारिश शुरू हो गई. इस वजह से टॉस में देरी हुई. अगर यह मैच बारिश की वजह से कैंसिल होता है तो फाइनल में किसे जगह मिलेगी? यह सवाल सभी के मन में होगा. अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द होता तो गुजरात बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाती. प्लेऑफ में मुकाबलों में सुपर ओवर का भी नियम है. 

आईपीएल 2023 की पॉइंट्स टेबल में गुजरात की टीम टॉप पर थी. उसने 20 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में जगह बना ली थी. गुजरात इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी थी. वहीं मुंबई की टीम चौथे स्थान पर रही थी. मुंबई के पास 16 पॉइंट्स थे. वहीं उसका नेट रन रेट भी माइनस में था. लिहाजा अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो गुजरात बिना खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगी, क्यों कि आईपीएल के प्लेऑफ में रिजर्व डे का नियम लागू नहीं होता है. 

क्वालीफायर के मुकाबलों में सुपर ओवर का नियम है. अगर मैच टाई रहता है या कोई नतीजा नहीं निकलता है तो सुपर ओवर किया जा सकता है. सुपर ओवर जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी. अगर सुपर ओवर नहीं हो सकता है तो जो टीम लीग मुकाबलों के अंत में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी. उसको फाइनल में जगह मिलेगी.   

बता दें कि गुजरात को पहले क्वालीफायर में चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. चेन्नई फाइनल में पहुंच चुकी है. वहीं गुजरात अब दूसरे क्वालीफायर में मुंबई के खिलाफ मैदान में होगी. मुंबई ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था. लखनऊ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर और मुंबई चौथे नंबर पर रही थी. 


GT vs MI Qualifier 2: मुंबई के खिलाफ बिना खेले ही फाइनल में पहुंच सकती है गुजरात, पढ़ें बारिश को लेकर क्या हैं नियम

 

यह भी पढ़ें : IPL 2023: केएल राहुल का 4 साल की बच्ची ने जीत दिल, स्टार खिलाड़ी ने भेजी ऑटोग्राफ वाली जर्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget