एक्सप्लोरर

Ishant Sharma in IPL: इशांत शर्मा ने बचाए आखिर ओवर में 12 रन, गुजरात के खिलाफ ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

Ishant Sharma: गुजरात के खिलाफ दिल्ली को मिली 5 रनों की करीबी जीत में इशांत शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाते हुए आखिरी ओवर में आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रन ही दिए.

GT vs DC, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 5 रनों की करीबी जीत हासिल करने के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा. दिल्ली को इस मैच में 131 रनों का बचाव करना था, जिसके लिए उसके गेंदबाजों को काफी बेहतर प्रदर्शन अभी तक इस सीजन शानदार खेल दिखाने वाली गुजरात के खिलाफ करना था. दिल्ली के लिए अनुभवी इशांत शर्मा ने 4 ओवरों में 23 रन देते हुए 2 विकेट हासिल करने के साथ टीम की जीत में काफी अहम भूमिका अदा की.

गुजरात की टीम ने 19वें ओवर का खेल खत्म होने पर 5 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए थे. उसे आखिरी ओवर में सिर्फ 12 रनों की दरकार थी. ऐसे में दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी की कमान इशांत शर्मा को सौंपी गई, जिन्होंने अपनी पहली गेंद पर 2 रन दिए और इसके बाद दूसरी गेंद पर सिर्फ 1 रन. राहुल तेवतिया के स्ट्राइक पर आने के बाद इशांत ने तीसरी गेंद उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर फेंकते हुए डॉट करा ली. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर इशांत ने राहुल तेवतिया को कैच आउट कराते हुए टीम की जीत को पूरी तरह से लगभग पक्का कर दिया था.

इशांत शर्मा ने अपने ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर सिर्फ 3 रन देते हुए दिल्ली को इस मैच में एक रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. आईपीएल में इशांत शर्मा से पहले डेनियल सैम्स ने आखिरी ओवर में 9 रन बचाए थे, जिसके बाद अब इशांत उनके बाद 12 रन आखिरी ओवर में गुजरात के खिलाफ बचाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

आईपीएल में वापसी के साथ इशांत ने अब तक दिखाया शानदार प्रदर्शन

आईपीएल में लंबे समय के बाद इशांत शर्मा को खेलने का मौका इस सीजन में मिला. जिसमें उन्होंने अभी तक अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया है. इशांत को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली की टीम को मिली जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया था. उन्होंने उस मैच में 3 ओवरों में सिर्फ 18 रन देते हुए 1 विकेट हासिल किया था.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी से बरपाया कहर, नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget