एक्सप्लोरर

Watch: टी20 में दिखी टेस्ट जैसी स्पिन, हक्का-बक्का रह गए मार्कस स्टोइनिस, देखें जडेजा ने कैसे किया बोल्ड

Ravindra Jadeja: लखनऊ के खिलाफ खेले जा रहे मैच में चेन्नई के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने बड़े ही शानदार तरीके से मार्कस स्टोइनिस को बोल्ड मारा.

Ravindra Jadeja Bowled Marcus Stoinis: आईपीएल 2023 का 45वां लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ की ओर से कमज़ोर शुरुआत देखने को मिली. इसी बीच चेन्नई के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने लखनऊ के मार्कस स्टोइनिस को बड़े ही शानदार तरीके बोल्ड मारा. 

चेन्नई की ओर से पारी का छठा ओवर लेकर रवींद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज़ मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन की राह दिखाई. जडेजा ने जिस तरह स्टोइनिस को बोल्ड किया, उसका वीडियो आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बल्लेबाज़ी कर रहे स्टोइनिस को जडेजा की गेंद बिल्कुल भी समझ नहीं आई. 

स्टोइनिस 4 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए. बोल्ड होने के बाद स्टोइनिस का रिएक्शन देखने वाला था. अपना विकेट गंवाने के बाद बिल्कुल हक्का-बक्का रहे गए थे. स्टोइनिस को देख साफतौर पर पता चल रहा था कि उनको जडेजा की गेंद बिल्कुल भी समझ नहीं आई. जडेजा ने मैच में 3 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. 

नंबर तीन और चार के बीच हो रही है लड़ाई

इस मैच में प्वाइंट्स टेबल में नंबर तीन पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स और नंबर चार पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच के ज़रिए दोनों ही टीमें अपना-अपना 10वां मैच खेल रही हैं. वहीं दोनों ही टीमें अब तक खेले मैचों में 5-5 मैच जीत चुकी हैं. 

इससे पहले भी दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में आमने-सामने आ चुकी हैं. 3 अप्रैल को दोनों के बीच खेले गए मैच में चेन्नई 12 रनों से विजयी रही थी. वह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था. वहीं दोनों की दूसरी भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रही है.

 

ये भी पढ़ें...

WTC Final में नहीं खेल पाएंगे केएल राहुल? मुंबई में जल्द होगा स्कैन, जानिए लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
मोहन भागवत ने कहा Gen- Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget