एक्सप्लोरर

CSK vs LSG: गायकवाड़ और कॉन्वे का बड़ा कमाल, CSK के लिए सबसे ज्यादा बार शतकीय ओपनिंग साझेदारी करने का बनाया रिकॉर्ड

Indian Premier League: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी का लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में कमाल देखने को मिला, जिसमें गायकवाड़ और कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की.

Ruturaj Gaikwad And Devon Conway: आईपीएल के 16वें सीजन के 6वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की ओपनिंग जोड़ी का कमाल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ देखने को मिला. ऋतुराज गायकवाड़ और डीवोन कानवे की जोड़ी ने टीम को इस मैच में शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 110 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. इसी के साथ यह जोड़ी चेन्नई के लिए आईपीएल में सर्वाधिक बार शतकीय साझेदारी करने वाली ओपनिंग जोड़ी भी बन गई है.

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद चेन्नई की तरफ से ओपनिंग में उतरी गायकवाड़ और कानवे की जोड़ी ने पहले 6 ओवरों में ही टीम का स्कोर 79 रन पहुंचा दिया. दोनों ने काफी तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखा. गायकवाड़ इस मैच में 31 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर आउट हुए तो कानवे 29 गेंदों में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और डीवोन कानवे के बीच में 9 पारियों में यह तीसरी ओपनिंग शतकीय साझेदारी थी. इस सीजन में अभी तक ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने दोनों ही मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेली है.

गायकवाड़ ने सीजन के पहले मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी

नए सीजन की शुरुआत ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार तरीके से की थी जिसमें उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन 92 रनों की पारी खेली थी. हालांकि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को जीत हासिल नहीं हो सकी थी और उन्हें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन गायकवाड़ की पारी ने सभी को काफी प्रभावित जरूर किया था.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: संजू सैमसन ने हैदराबाद के खिलाफ खेली तूफानी पारी, फैंस बोले- उन्हें टीम से बाहर कैसे रख सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget