एक्सप्लोरर

IPL 2023: प्लेऑफ शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, यह दमदार खिलाड़ी लौटा अपने देश

Indian Premier League: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया है.

Ben Stokes Leaves CSK Camp: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपने आखिरी लीग मुकाबले में शानदार 77 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ में भी अपनी जगह 17 अंकों के साथ बनाई. अब टीम 23 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले क्वालीफायर मुकाबले में खेलने मैदान पर उतरेगी. चेन्नई को प्लेऑफ से पहले एक बड़ा झटका बेन स्टोक्स के रूप में लगा है.

लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स अब वापस अपने देश इंग्लैंड रवाना हो गए हैं. स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. स्टोक्स को सिर्फ 2 मैचों में खेलने का मौका मिला और वह कुल 15 रन बनाने में कामयाब रहे. इसके अलावा स्टोक्स ने 1 ओवर गेंदबाजी की और 18 रन भी दिए.

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 1 जून से इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी करनी है. इस टेस्ट मैच और इसके बाद शुरू होने वाली एशेज सीरीज की तैयारियों को लेकर स्टोक्स ने वापस जाने का फैसला किया. बेन स्टोक्स की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी.

चेन्नई को नहीं होगी बेन स्टोक्स की कमी अधिक महसूस

बेन स्टोक्स के वापस स्वदेश लौटने से चेन्नई सुपर किंग्स को अधिक उनकी कमी महसूस नहीं होगी. चेन्नई की टीम पिछले 4 लीग स्टेज के मैचों में बिना किसी बदलाव के खेलने मैदान पर उतरी है. अब क्वालीफायर-1 में भी इस बात की कम ही उम्मीद है कि सीएसके कोई बदलाव टीम में करेगी. आईपीएल के इस सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

 

यह भी पढ़ें...

DC vs CSK: धोनी के लिए पागल हुए फैंस, कोटला पहुंचने से पहले बस को घेरा, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget